Numerology: चेहरे पर कुदरती नूर लेकर पैदा होते हैं इस मूलांक के लोग, 60 की उम्र में भी दिखते हैं यंग!

Numerology: तो आपको बता दें कि यहां हम मूलांक 6 के बारे में बात कर रहे हैं और इस मूलांक के स्वामी शुक्र देव हैं। शुक्र को ज्योतिष में सुंदरता, आकर्षण, धन और वैभव का कारक माना जाता है। शुक्र के कारण ही इस मूलांक के लोग लंबे समय तक जवान दिखाई देते हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। आप भी ये नोटिस करना कि जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है वो हमेशा अपनी वास्तविक उम्र से छोटे दिखाई देते हैं। दरअसल इन तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 6 ही होता है।

Numerology: चेहरे पर कुदरती नूर लेकर पैदा होते हैं इस मूलांक के लोग, 60 की उम्र में भी दिखते हैं यंग!

बॉलीवुड के ‘मिस्टर इंडिया’ यानी अनिल कपूर मूलांक 6 के सबसे बड़ा उदाहरण हैं। उनकी फिटनेस और चेहरे का नूर देखकर उनकी वास्तिवक उम्र का सही अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। हर कोई उनकी फिटनेस को देखकर दंग रह जाता है।

मूलांक 6 वालों को जल्दी नहीं आता बुढ़ापा

मूलांक 6 का स्वामी शुक्र है जिसे सौंदर्य, ऐश्वर्य, कला और ग्लैमर का कारक माना जाता है। शुक्र के कारण ही इस मूलांक के लोगों के चेहरे पर प्राकृतिक चमक रहती है। जिससे ये लंबे समय तक यंग दिखाई देते हैं।

अपने आप पर खूब देते हैं ध्यान

मूलांक 6 के लोग अपने पर खूब ध्यान देते हैं। इन्हें अच्छे कपड़े पहनना और आकर्षक दिखना काफी अच्छा लगता है इसलिए ये खुद को मेंटेन करके रखते हैं। ये लोग अपनी फिटनेस और खानपान पर विशेष ध्यान देते हैं। जिस वजह से इनकी उम्र धीरेधीरे बढ़ती है।

खुशमिजाज स्वभाव भी है बड़ा कारण

अनिल कपूर की तरह इस मूलांक के लोग खुशमिजाज स्वभाव के होते हैं। ये लोग मानसिक रूप से खुद को कभी बूढ़ा नहीं होने देते। इनकी यही अच्छी बात इनके चेहरे का नूर कभी खत्म नहीं होने देती।

धन के मामले में होते हैं भाग्यशाली

शुक्र को धन का कारक माना जाता है इसलिए मूलांक 6 वालों के जीवन में धनधान्य की कभी कमी नहीं होती। ये लाइफ में खूब पैसा कमाते हैं और जमकर खर्च भी करते हैं।

Leave a Reply