Numerolgy: अंक ज्योतिष में कुछ ऐसे मूलांक हैं जिनको पाईपाई का हिसाब रखने वाला माना जाता है। ये लोग फिजूलखर्ची करने से नफरत करते हैं और धन बहुत सोचसमझकर किसी भी जगह लगाते हैं। इन मूलांकों में सबसे पहले हैं मूलांक 4 वाले। इस मूलांक के साथ ही मूलांक 8 वाले भी पैसों को लेकर बहुत संवेदनशील माने जाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इनके बारे में।

मूलांक 4
मूलांक 4 का स्वामी मायवी ग्रह राहु है। जैसे राहु मायावी है उसी तरह इस राशि के लोग भी रहस्यमयी माने जाते हैं। धन के मामले में इस मूलांक वाले बहुत अनुशासित होते हैं एकएक पैसा ये सोचसमझकर खर्च करते हैं। जब तक जरूरत बहुत अधिक न हो ये पैसा खर्च करने से बचते हैं। खुद पर भी पैसा खर्च करने में घबराते हैं। इनको भविष्य की चिंता हमेशा सताती है और इसलिए ये भविष्य के लिए पैसा जमा करके रखते हैं। हालांकि पैसों की बचत कब कंजूसी का रूप ले लेती है इन्हें पता नहीं चलता। हालांकि पैसों को बचाने का गुण इन्हें धनवान बनाने में भी मदद करते है। इस मूलांक वाले ज्यादातर लोगों के पास पैसे का हिसाब रखने के लिए डायरी या फिर कोई डिजिटल ऐप मिल सकती है। इनसे अगर आप कभी उधार लेना चाहें तो संभव है कि आप नाकामयाब हो जाएं। इनकी जेब से पैसा निकालना सीधी उंगली से घी निकालने जैसा होता है।
मूलांक 8
इस मूलांक के स्वामी ग्रह शनि देव हैं। शनि देव को गंभीर और अनुशासित देवता माना जाता है। शनि की ही तरह मूलांक 8 वाले भी अनुशासित होते हैं, जीवन में भी और धन के मामलों में भी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ये लोग भी फिजूलखर्ची करने से बचते हैं और इनकी यही आदत लोगों को कंजूसी महसूस हो सकती है। हालांकि पैसा बचाने के पीछे इनका मकसद भविष्य को बेहतर बनाना होता है। काम आने पर ये धन खर्च करते हैं लेकिन अगर बेवजह की चीजों पर इन्हें कोई धन खर्च करने को कहे तो ये पीछे हट जाते हैं। पैसा फालूत खर्च न हो इसके लिए ये दोस्ती यारी के चक्कर से भी दूर रहते हैं। ऐसे लोगों से ये दूरी बना लेते हैं जो इनसे उधार मांगने की कोशिश करें। धन की बचत करने का गुण इन्हें धनवान भी बनाता है।





