घर में कई ऐसे सामान होते हैं जो पुराने होने पर अक्सर बेकार समझकर फेंक दिए जाते हैं। लेकिन थोड़ी सी क्रिएटिविटि और मेहनत से आप इन चीजों का फिर से इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हीं में से एक स्टूल है, जिसे लोग पुराने या खराब होने पर अक्सर बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन इसे कई कामों में फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इन्हें सही तरीके से रिपेयर, पेंट या सजावट करके एक नया और आकर्षक लुक दे सकते हैं। ये न सिर्फ देखने में सुंदर लगेंगे, बल्कि घर के अलगअलग हिस्सों में बेहद काम का भी साबित होते हैं। यह कमरे से लेकर बालकनी तक में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं पुराने और खराब पड़े स्टूल को दोबारा किनकिन कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है।

1 साइड टेबल
स्टूल पर पेंट या पॉलिश करके उसे सोफा या बेद के पास साइड टेबल की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए स्टूल को अच्छी तरह साफ करें और अगर उसकी सतह खुरदरी है तो सैंडपेपर से घिसकर स्मूद बना लें। इसके बाद अपनी मन पसंद के अनुसार उस पर पेंट, वार्निश या पॉलिश कर सकते हैं। इसे थोड़ा आकर्षक बनाने के लिए ऊपर कांच की शीट या मार्बल टॉप लगा सकते हैं। इसपर आप मोबाइल, लैंप, चायकॉफी का कप या डेकोरेटिव आइटम आसानी से रख सकते हैं।
2 प्लांट स्टैंड
पुराने स्टूल को प्लांट स्टैंड में बदलना एक आसान और आकर्षक आइडिया है। इसके लिए पुराने स्टूल को साफ कर हल्का पेंट या पॉलिश कर दें, जिससे वह नया लगे। इसपर वॉटरप्रूफ पेंट या वार्निश भी लगा सकते हैं, जिससे पानी गिरने पर स्टूल खराब नहीं होगा। इसके बाद स्टूल के ऊपर छोटेछोटे गमले, सक्यूलेंट्स या फूलों वाला पौधा सजाकर रख दें।
3 घर के एंट्री पर रख सकते हैं
पुराने स्टूल को घर के एंट्री एरिया में दरवाजे के पास रख सकते हैं, इससे जूते पहनने या उतारने में आसानी होती है।
4 डेकोर पीस
पुराने स्टूल को एक खूबसूरत डेकोर आइटम में बदला जा सकता है। इसे आप पेंट, स्टेंसिल डिजाइन, फैब्रिक कवर या वॉलपेपर लगाकर अपने घर की थीम के अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं। यह कमरे को यूनिक लुक देगा।
5 बाथरूम ऑर्गेनाइजर
पुराने स्टूल को आप अपनी मनपसंद का पेंट कर बाथरूम ऑर्गेनाइजर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पर टॉवेल, साबुन, शैम्पू या छोटेछोटे प्लांट रखे जा सकते हैं। इससे बाथरूम साफसुथरा और व्यवस्थित दिखता है, साथ ही जरूरी चीजें आसानी से मिल जाती हैं।





