OTT This Week: ओटीटी पर इस हफ्ते वेब सीरीज, फिल्मों और रियलिटी शोज की भरमार​

इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों को मनोरंजन का पूरा पैकेज मिलने वाला है। मई महीने में कई नई वेब सीरीज, फिल्में और रियलिटी शोज रिलीज हो रहे हैं। इनमें रहस्य, एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और थ्रिल जैसी हर तरह की कहानियां देखने को मिलेंगी।

OTT This Week: ओटीटी पर इस हफ्ते वेब सीरीज, फिल्मों और रियलिटी शोज की भरमार​

इस हफ्ते प्रियंका चोपड़ा की चर्चित सीरीज सिटाडेल सीजन 2 से लेकर पलक तिवारी और राशि खन्ना की नई सीरीज लुक्खे तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स रिलीज हो चुके हैं। वहीं रियलिटी शो की बात करें तो इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 और खतरों के खिलाड़ी जैसे शो भी धमाकेदार वापसी करने वाले हैं। आइए जानते हैं इन आने वाली सीरीज और फिल्मों के बारे में

ग्लोरी

पुलकित सम्राट, आशुतोष राणा और जन्नत जुबेर स्टारर ग्लोरी की कहानी हरियाणा की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें एक बॉक्सिंग कोच के दो बिछड़े बेटों की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी बहन की हत्या के पीछे छिपे सच को खोजने निकलते हैं। यह सीरीज रहस्य और भावनाओं से भरपूर होगी और नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।

अनदेखी सीजन 4

हर्ष छाया, सूर्य शर्मा और अंकुर राठी की लोकप्रिय सीरीज अनदेखी का चौथा सीजन मई में सोनी लिव पर आ चुका है। इस बार कहानी सत्ता, भ्रष्टाचार, बदला और न्याय के इर्दगिर्द घूम रही है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अटवाल परिवार की ताकत और आम लोगों की लड़ाई को इसमें दिखाया गया है।

सपने वर्सेस एवरीवन सीजन 2

अमेजन प्राइम वीडियो की यह सीरीज दो दोस्तों की जिंदगी पर आधारित है। एक दोस्त अभिनेता बनना चाहता है, जबकि दूसरा रियल एस्टेट एजेंट है। दोनों अपनेअपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करते हैं और इसी दौरान जिंदगी की सच्चाइयों से सामना होता है।

ऑफ कैंपस सीजन 1

यह एक कॉलेज लव स्टोरी है, जो संगीत की छात्रा और हॉकी खिलाड़ी के रिश्ते पर आधारित है। सीरीज में प्यार, दोस्ती और युवाओं की जिंदगी को दिखाया गया है। यह अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है।

द केरला स्टोरी गोज बियोंड भाग 2

जी5 पर आने वाली इस सीरीज में उल्का गुप्ता और अदिति भाटिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। इसका दूसरा भाग पहले से ज्यादा गंभीर, डरावना और भावनात्मक है।

अनदेखी फाइनल बैटल सीजन 4

यह सीरीज सत्ता और पैसे की लड़ाई को दिखाती है। कहानी बताती है कि कैसे ताकत और लालच इंसान को अंदर से खत्म कर देते हैं। इसमें थ्रिल और सस्पेंस भरपूर देखने को मिल रहा है।

सिटाडेल सीजन 2

प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपने इंटरनेशनल शो सिटाडेल के दूसरे सीजन में नजर आ रही हैं। उनके साथ हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड मैडन भी दिखाई देंगे। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है।

लुक्खे

राशि खन्ना, पलक तिवारी और लक्षवीर सिंह स्टारर लुक्खे की कहानी दो रैपर्स की टक्कर पर आधारित है। इसमें बदला, संघर्ष और जिंदगी के मायनों को दिखाया गया है। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है।

कर्तव्य

सैफ अली खान और रसिका दुग्गल की यह फिल्म एक पुलिस अधिकारी की कहानी पर आधारित है। फिल्म में अपराध और जिम्मेदारी के बीच संघर्ष को दिखाया जाएगा। यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

एमआईए

यह एक थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसकी कहानी काफी हद तक आर्या जैसी बताई जा रही है। इसमें एक लड़की अपने परिवार को बचाने के लिए नशे के कारोबार में उतर जाती है।

कजिंस और कल्याणम्स

यह एक हल्कीफुल्की कॉमेडी वेब सीरीज है, जो केरल के एक परिवार की कहानी दिखाती है। इसमें रिश्तों, शादीब्याह और परिवार के मजेदार पलों को दिखाया गया है।

स्काई मेड

जियो हॉटस्टार पर आने वाली इस सीरीज की कहानी उन लड़कियों पर आधारित है, जो एंबुलेंस सेवा के जरिए लोगों की मदद करती हैं। इसमें उनके संघर्ष और साहस को दिखाया गया है।

इंस्पेक्टर अविनाश

रणदीप हुड्डा की चर्चित सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश अपने नए भाग के साथ वापसी कर रही है। इसमें रणदीप फिर से एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे।

सांग सांग ब्लू

9 मई को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली यह एक म्यूजिकल सीरीज है। इसकी कहानी दो संगीतकारों के जीवन पर आधारित है और इसे सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताया जा रहा है।

ओटीटी पर आने वाले रियलिटी शो

वेब सीरीज और फिल्मों के साथसाथ मई में कई बड़े रियलिटी शोज भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

रोहित शेट्टी का मशहूर शो खतरों के खिलाड़ी नए सीजन के साथ वापसी कर रहा है। यह शो कलर्स चैनल और जियो हॉटस्टार दोनों पर देखा जा सकेगा। इसके अलावा इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 भी दर्शकों के बीच धमाल मचाने के लिए तैयार है।

Leave a Reply