पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर आईसीसी ने तगड़ा एक्शन लेते हुए भारी जुर्माना लगाया है, जिसके साथ ही उनकी अब टेंशन बढ़ना तय है। पाकिस्तानी टीम अभी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 202527 के साइकल में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए बांग्लादेश के दौरे पर है, जिसका पहला मुकाबला मीरपुर के स्टेडियम में खेला गया और इस मैच में पाकिस्तानी टीम को 104 रनों से हार का सामना करना पड़ा। वहीं अब आईसीसी ने मीरपुर टेस्ट में पाकिस्तानी टीम को लेकर धीमी ओवर गति के चलते बड़ा एक्शन लिया है और इसमें उनकी मैच फीस पर जुर्माना लगाने के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 202527 की अंकतालिका से उनके अंकों में भारी कटौती भी की है।

मैच फीस में कटौती के साथ काटे गए कुल 8 अंक
आईसीसी की तरफ से पाकिस्तान टीम पर एक्शन को लेकर जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया कि उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर के स्टेडियम में खेले गए टेस्ट मैच मुकाबले में निर्धारित समय में 8 ओवर कम फेंके थे। ऐसे में प्लेयर्स की मैच फीस को लेकर जहां 40 फीसदी का जुर्माना लगाया गया है तो वहीं प्रति ओवर कम फेंकने पर एक अंक काटा गया है, जिसके चलते पाकिस्तानी टीम को जहां इस मुकाबले में हार की वजह एक अंक नहीं मिला तो वहीं उन्होंने अपने खाते से 8 अंक और गंवा दिए। इस स्थिति में अब उनके पास कुल सिर्फ 4 अंक बचे हैं, जिसमें पाकिस्तानी टीम WTC 202527 की अंकतालिका में सीधे 8वें नंबर पर पहुंच गई है, जिसमें उससे नीचे सिर्फ वेस्टइंडीज की टीम है जिसके अंकों का कुल प्रतिशत 4.17 है।
पाकिस्तानी कप्तान ने आईसीसी के एक्शन को स्वीकार किया
धीमी ओवर गति के चलते आईसीसी की तरफ से पाकिस्तान टीम पर लिए गए एक्शन को उनके कप्तान शान मसूद ने मान लिया है, जिसके बाद अब इस मामले की आगे औपचारिक सुनवाई नहीं होगी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पाकिस्तानी टीम पर स्लोओवर रेट का आरोप मैदानी अंपायरों रिचर्ड कैटलबोरो और कुमार धर्मसेना के अलावा थर्ड अंपायर अलाउद्दीन पालेकर एवं फोर्थ अंपायर गाजी सोहेल ने लगाए थे। उनकी शिकायत के बाद इस मैच में रेफरी जेफ क्रो ने मामले की सुनवाई करते हुए इस जुर्माने का ऐलान किया। बता दें कि दोनों टीमों के बीच इस टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 मई से सिलहट के मैदान पर खेला जाएगा।
यहां पर देखिए WTC 202527 की लेटेस्ट अंकतालिका





