सिंगरकंपोज़र पलाश मुच्छल कानूनी मुसीबतों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज की गई है, जिसमें उन पर जातिवादी टिप्पणियां करने का आरोप है।

इस विवाद के बीच, पलाश ने हाल ही में राजस्थान के प्रसिद्ध मंदिरों का दौरा किया और अपनी आध्यात्मिक यात्रा की झलकियां सोशल मीडिया पर साझा कीं, लेकिन पोस्ट के कमेंट्स बंद रखे।
उन्होंने लिखा: “जहां सिर झुका, वहां सुकून मिला। खाटू श्याम जी सालासर बालाजी जीवन माता जी।”
शिकायत और विवाद
शिकायत स्मृति मंधाना की बचपन की दोस्त विद्ञान माने ने की है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। माने का आरोप है कि पलाश ने उनके साथ जातिवादी टिप्पणियां कीं। शिकायत के अनुसार, पलाश ने माने से फिल्म ‘नज़रिया’ के लिए 25 लाख रुपये लिए थे।
माने को फिल्म के रिलीज़ और मुनाफ़े के बाद पैसे लौटाने का वादा किया गया था, लेकिन फिल्म कभी बनी ही नहीं। जब माने ने पैसे वापस मांगे, तो पलाश ने कथित तौर पर मना कर दिया और विवाद में जाति आधारित अपशब्दों का इस्तेमाल हुआ। यह घटना पलाश की तय शादी के एक दिन पहले, 22 नवंबर 2025 को हुई थी।
पलाश की सफाई
जनवरी में, पलाश ने सोशल मीडिया पर कहा था कि उन्होंने विद्ञान माने के खिलाफ 10 करोड़ रुपये का मानहानि दावा दायर किया है और आरोपों को “झूठा और बदनामी फैलाने वाला” बताया।
पलाशमंधाना शादी हुई थी रद्द
पलाश पहली बार तब विवादों में आए जब शादी वाले दिन ही स्मृति मंधाना संग उनकी शादी रद्द कर दी गई थी। शादी की रस्में शुरू हो चुकी थीं।
शादी रद्द होने के बाद, दोनों ने इंस्टाग्राम पर इसकी पुष्टि की और अपनेअपने जीवन में आगे बढ़ने की बात कही। तब से दोनों ने अपनी रिलेशनशिप पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की।





