PBKS vs RCB Head to Head: धर्मशाला में पंजाब के सामने RCB की चुनौती, दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड जबरदस्त​

PBKS vs RC Head to Head Record: IPL 2026 में प्लेऑफ की जंग अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुकी है और 17 मई को धर्मशाला में होने वाला मुकाबला इस लड़ाई को और भी दिलचस्प बनाने वाला है। एक तरफ डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है, जो प्लेऑफ के टिकट से सिर्फ एक जीत दूर है, तो दूसरी ओर पंजाब किंग्स है, जिसकी लगातार पांच हार ने टीम को मुश्किल में डाल दिया है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला किसी फाइनल से कम नहीं माना जा रहा।

PBKS vs RCB Head to Head: धर्मशाला में पंजाब के सामने RCB की चुनौती, दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड जबरदस्त​

पंजाब को जीत का इंतजार

धर्मशाला की खूबसूरत धौलाधार पहाड़ियों के बीच होने वाले इस मैच में सबसे ज्यादा नजरें विराट कोहली पर होंगी। विराट ने पिछले मुकाबले में शानदार शतक जड़कर फॉर्म में वापसी का ऐलान किया था। ऐसे में विराट की बल्लेबाजी देखने के लिए धर्मशाला का स्टेडियम खचाखच भरा होगा।

पंजाब किंग्स ने इस सीजन की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी। टीम ने शुरुआती सात में से 6 मैच जीतकर खुद को खिताब की मजबूत दावेदार बना लिया था। लेकिन इसके बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम लगातार पांच मुकाबले हार गई और अब प्लेऑफ की रेस में उसकी स्थिति थोड़ी कमजोर हो गई है। फिलहाल PBKS 12 मैचों में 13 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है।

फाइनल के बाद पहली बार भिड़ेंगी दोनों टीमें

वहीं RCB इस सीजन की सबसे मजबूत टीमों में से एक रही है। बेंगलुरु ने अब तक 12 में से 8 मैच जीते हैं और टीम लगभग प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अब उसकी नजरें टॉप2 फिनिश पर हैं, ताकि क्वालिफायर में पहुंचने का फायदा मिल सके। KKR के खिलाफ पिछले मुकाबले में विराट कोहली के शतक ने टीम का आत्मविश्वास और बढ़ा दिया है। दिलचस्प बात यह है कि IPL 2025 के फाइनल में आमनेसामने रहने वाली ये दोनों टीमें इस सीजन पहली बार भिड़ेंगी। पिछले सीजन के फाइनल में RCB ने पंजाब को हराकर खिताब जीता था। ऐसे में PBKS के पास बदला लेने का भी बड़ा मौका होगा।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो मुकाबला बेहद कांटे का रहा है। IPL इतिहास में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 37 मैच खेले गए हैं। इनमें RCB ने 19 मुकाबले जीते हैं, जबकि PBKS को 18 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच अब तक कोई मैच टाई या बेनतीजा नहीं रहा है।

Leave a Reply