बेहद जिद्दी स्वभाव के होते हैं इस मूलांक के लोग, लेकिन अगर ठान लें तो बदल देते हैं अपनी किस्मत की लकीरें!

Numerology: अंकज्योतिष में आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताएंगे जिससे जुड़े लोग बड़े ही जिद्दी स्वभाव के होते हैं। लेकिन इनकी जिद्द अक्सर सही चीजों को लेकर ही होती है और अपनी इसी जिद्द के दम पर ये असंभव को भी संभव कर दिखाते हैं। जीवन में चाहे कैसी ही परेशानियां क्यों न आ जाएं ये कभी हार नहीं मानते। ये अपनी किस्मत खुद लिखते हैं। चलिए जानते हैं ये किस मूलांक के लोग हैं।

बेहद जिद्दी स्वभाव के होते हैं इस मूलांक के लोग, लेकिन अगर ठान लें तो बदल देते हैं अपनी किस्मत की लकीरें!

ये है मूलांक 9

यहां हम मूलांक 9 के बारे में बात कर रहे हैं। महीने की 9, 18 और 27 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह मंगल है। जिसे ज्योतिष में साहस और ऊर्जा का कारक माना जाता है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। चलिए जानते हैं इस मूलांक के लोगों की खासियत।

‘जिद्द’ सबसे बड़ी ताकत

मूलांक 9 के जातक बेहद जिद्दी होते हैं। अगर इन्हें कोई चैलेंज करने की कोशिश करे तो ये उसे हराकर ही दम लेते हैं। इनकी जिद्द नकारात्मक नहीं होती, बल्कि यह इनके अंदर कुछ कर गुजरने का जज्बा लाती है।

कभी हार नहीं मानना

मंगल के प्रभाव के कारण ही ये लोग जन्मजात योद्धा होते हैं। जीवन में आने वाली हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं। नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाने का इनमें गजब का जुनून होता है।

ऐसे बदलते हैं किस्मत की लकीरें

मूलांक 9 वालों का शुरुआती जीवन संघर्षपूर्ण होता है। लेकिन अपनी मेहनत के दम पर ये शून्य से शिखर तक का सफर तय करते हैं। ये भाग्य के भरोसे नहीं बैठते, बल्कि कड़ी मेहनत से अपनी किस्मत खुद लिखते हैं।

परोपकारी स्वभाव

मूलांक 9 के लोग भले ही बाहर से सख्त दिखाई दें लेकिन अंदर से ये काफी कोमल होते हैं। दूसरों की तकलीफ इनसे देखी नहीं जाती और ये मदद के लिए तुरंत तैयार हो जाते हैं।

Leave a Reply