“जनता चाहती है धर्मनिरपेक्ष सरकार” विजय की टीवीके को कांग्रेस का समर्थन, केसी वेणुगोपाल ने किया साफ इशारा

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम ने 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर राजनीतिक परिदृश्य में हलचल मचा दी है। सरकार बनाने के लिए कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन देने का निर्णय लिया है। इससे पहले विजय ने राज्य में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से समर्थन मांगा था।

“जनता चाहती है धर्मनिरपेक्ष सरकार” विजय की टीवीके को कांग्रेस का समर्थन, केसी वेणुगोपाल ने किया साफ इशारा

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को कहा था कि टीवीके को समर्थन देने का अंतिम फैसला तमिलनाडु इकाई पर छोड़ा गया है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसके बाद कांग्रेस की वर्चुअल बैठक में टीवीके को समर्थन देने का प्रस्ताव पास कर दिया गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस का औपचारिक समर्थन पत्र बुधवार को जारी किया जा सकता है, जिसके बाद कांग्रेस के विधायक टीवीके नेता विजय से मुलाकात कर सकते हैं।

कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि तमिलनाडु के चुनाव नतीजे यह स्पष्ट करते हैं कि जनता एक धर्मनिरपेक्ष और संविधान का पालन करने वाली सरकार चाहती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता की भावना के अनुसार ही कांग्रेस का फैसला लिया जाएगा और बीजेपी या उसके सहयोगियों की अगली सरकार में कोई भूमिका नहीं होनी चाहिए।

234 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटें जरूरी हैं। टीवीके ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर यह स्पष्ट कर दिया है कि वह सरकार बनाने की दौड़ में सबसे आगे है। विजय की पार्टी अब अन्य दलों के सहयोग से बहुमत हासिल करने की रणनीति बना रही है।

विजय के नेतृत्व में टीवीके ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया और सदन में बहुमत साबित करने के लिए दो हफ्ते का समय मांगा।

Leave a Reply