भारत में एक हफ्ते के अंदर पेट्रोलडीजल के दाम दो बार में 4 रुपये बढ़ने से आम लोगों पर महंगाई की मार पड़ी है। वहीं, दुनिया के कई देशों में पेट्रोल की कीमतों में आग लगी हुई है। हांगकांग में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत एक हफ्ते में करीब 10 रुपये बढ़कर 400 रुपये के पार पहुंच गई है। दुनिया में पेट्रोल का औसत रेट 147.95 रुपये लीटर पर पहुंच गया है। जबकि, भारत में एक लीटर पेट्रोल का औसत रेट 105.10 रुपये पर पहुंच गया है।

सबसे महंगा पेट्रोल बेचने वाले देशों का बुरा हाल
ग्लोबल पेट्रोल प्राइसेज के ताजा आंकड़ों के मुताबिक दुनिया में सबसे महंगा पेट्रोल हांगकांग में है। यहां एक हफ्ते में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 397.52 रुपये से बढ़कर 406.17 रुपये पर पहुंच गई है। मलावी में पेट्रोल करीब 5 रुपये चढ़कर 371.28 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
इजरायल में भी पेट्रोल की कीमत करीब दो रुपये महंगी होकर 275.21 रुपये लीटर पर पहुंच गई है वहीं, डेनमार्क में पेट्रोल अब 263.82 से 272.19 रुपये पर पहुंच गया है। नीदरलैंड में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 262.83 से 268.63 रुपये पर पहुंच गई है।
फिनलैंड में पेट्रोल 235.43 रुपये लीटर से 238.27 रुपये तो ग्रीस में भी 238.27 रुपये लीटर पर पहुंच गया है। Liechtenstein में 234 रुपये लीटर है। सिंगापुर में पेट्रोल 231.87 रुपये लीटर से 234.15 रुपये पर पहुंच गया है। जबकि, स्विट्जरलैंड में पेट्रोल की कीमत 231.44 रुपये प्रति लीटर है।
दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले टॉप10 देशों में भी बढ़े दाम
दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल लीबिया में भले है, लेकिन यहां पेट्रोल की कीमत 2.26 रुपये से बढ़कर 2.28 रुपये पर पहुंच गई है। ईरान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 2.73 रुपये से 2.77 पर पहुंच गई है। वेनेजुएला में भी पेट्रोल 3.34 से 3.39 रुपये लीटर पर पहुंच गया है। अंगोला में 31.25 से बढ़कर 31.66 रुपये, कुवैत में 32.59 से बढ़कर 32.90, अल्जीरिया में 33.95 से बढ़कर 34.25 और तुर्कमेनिस्तान में 41.06 रुपये लीटर से बढ़कर पेट्रोल 41.59 रुपये लीटर पर पहुंच गया है।
इजिप्ट में भी पेट्रोल की कीमत 43.38 रुपये से बढ़कर 43.79 रुपये पर पहुंच गई है। कतर में भी पेट्रोल महंगा होकर कीमत 55 रुपये से 55.80 रुपये लीटर पर पहुंच गया है। सऊदी अरब में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 59.36 रुपये से बढ़कर 60.15 रुपये पर पहुंच गई है।
पड़ोसी देशों में भी पेट्रोल की कीमतों में लगी आग
ग्लोबल पेट्रोल प्राइसेज के ताजा आंकड़ों के मुताबिक श्रीलंका में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 137.78 रुपये है। नेपाल में भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत करीब 136 रुपये तक पहुंच गई है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। बंग्लादेश में भी पेट्रोल करीब 110 रुपये लीटर है। म्यांमार में पेट्रोल की कीमत 143 रुपये है। चीन में पेट्रोल की कीमत 133 रुपये है। पाकिस्तान में पेट्रोल 142.52 रुपये लीटर है।





