गर्मियों की छुट्टियों में प्लान करें 3 दिन की ट्रिप, दिल्ली के आसपास घूम आएं ये जगहें

गर्मी की छुट्टियां आते ही शहर की धूप और तेज रफ्तार भरी जिंदगी से हर कोई कुछ दिन का ब्रेक लेना चाहता है। खासकर दिल्ली या उसके आसपास रहने वाले लोग 2 या 3 दिन की छोटी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। जहां पर रोज की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल को छोड़कर शांति और सुकून से पल बिताए जा सकें। ऐसे में आप कुछ बेहतरीन जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

गर्मियों की छुट्टियों में प्लान करें 3 दिन की ट्रिप, दिल्ली के आसपास घूम आएं ये जगहें

जयपुर

राजस्थान का जयपुर शहर पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है। जहां आप आराम से दो या तीन दिन की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। ये जगह राजस्थानी संस्कृति का एहसास कराएगी। यहां के खूबसूरत किले, पारंपरिक चीजों की शॉपिंग और खानपान का लुत्फ लिया जा सकता है। सिटी पैलेस, जंतर मंतर, हवा महल और बापू बाजार आदि जगहों को जरूर एक्सप्लोर करें। दिल्ली से जयपुर की दूरी लगभग 280 किमी है जिसे सड़क, बस या कार से भी तय किया जा सकता है।

मसूरी

दिल्ली से सुबह बस लेकर आप शाम तक मसूरी पहुंच सकते हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यह शहर भारत के खूबसूरत ट्रैवल डेस्टिनेशन में से एक है। जहां पर सनसेट पॉइंट, गोर्खा फॉर्ट और कसौली क्लब जैसी जगहें देखने को मिलेगी। मसूरी से कुछ ही दूरी पर लैंडौर है जहां पर शांति और सुकून का अहसास होता है। इस शानदार जगह को आप स्कूटी से भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। दिल्ली से मसूरी की दूरी करीब 270 किमी है।

नैनीताल

उत्तराखंड के खूबसूरत शहरों में से एक नैनीताल दिल्ली से ज्यादा दूर नहीं है। यहां की खूबसूरती और सुहावना मौसम आपका दिल जीत लेगा। यहां दोस्तों या परिवार के साथ घूमने का प्लान किया जा सकता है। अगर आप धार्मिक स्थल घूमना चाहते हैं तो कैंची धाम और नैना देवी मंदिर का प्लान कर सकते हैं। इसके अलावा बोटिंग, कैंपिंग, पैराग्लाइडिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटिज का मजा ले सकते हैं। दिल्ली से नैनीताल की दूरी लगभग 300 किमी है।

ऋषिकेश

दिल्ली से करीब 240 किमी दूर ऋषिकेश गर्मियों में घूमने की बेहतरीन जगहों में शामिल है। अगर आप तीन दिन का वीकेंड ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो ऋषिकेश आ सकते हैं। गंगा नदी के किनारे बसा यह शहर योग, मेडिटेशन और रिवर राफ्टिंग के लिए फेमस है। यहां लक्ष्मण झूला और त्रिवेणी घाट पर शाम की आरती का अनुभव ले सकते हैं। इसके साथ ही एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं।

कसोल

हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत जगहों में शामिल कसोल एक शांत हिल स्टेशन है जहां पर गर्मी की छुट्टियां बिताई जा सकती है। दोस्तों या पार्टनर के साथ यहां तीन दिन की ट्रिप प्लान करके आप कई जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। उत्तर भारत की तपती गर्मी से राहत पाने के लिए कई लोग यहां पर छुट्टियां बिताने आते हैं।

अगर आपके पास कम समय है तो दो से तीन दिन की ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। इन जगहों पर आपको गर्मी में भी ठंडक का अहसास होगा। दिल्ली के पास इन जगहों पर समय बिताकर आपको मानसिक सुकून का अनुभव होगा।

Leave a Reply