IPL 2026 के 24वें मैच के बाद बदला पॉइंट्स टेबल, प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हुईं ये 2 टीमें, पंजाब सिर्फ 3 जीत दूर

IPL 2026 Points Table MI vs PBKS

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच इस टूर्नामेंट का 24वां मैच खेला गया. पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियन (MI) की टीम सिर्फ 195 रन ही 20 ओवरों में बना सकी, जिसे पंजाब किंग्स ने सिर्फ 3 विकेट गंवाकर 3 ओवर शेष रहते ही हासिल कर लिया.

पंजाब किंग्स की जीत के बाद आईपीएल 2026 का पॉइंट्स टेबल (IPL 2026 Points Table) काफी रोमांचक हो गया है. पंजाब किंग्स की टीम अब प्लेऑफ में जगह बनाने से सिर्फ 3 या 4 जीत दूर है, वहीं मुंबई इंडियंस और केकेआर की मुसीबत बढ़ गई है.

पंजाब किंग्स समेत इन 3 टीमों ने IPL 2026 प्लेऑफ की पेश की दावेदारी

आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल (IPL 2026 Points Table) पर नजर डालें तो सबसे उपर 5 मैचों में 4 जीत और 1 नो रिजल्ट की वजह से 9 अंको के साथ श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स सबसे उपर है. वहीं दूसरे नंबर पर आरसीबी की टीम है, जिसके 5 मैचों बाद 4 जीत और 1 हार के वजह से 8 अंक है और टीम +1.503 के नेट रनरेट के साथ नंबर 2 पर बनी हुई है.

वहीं राजस्थान रॉयल्स के भी 5 मैचों में 4 जीत और 1 हार के साथ 8 अंक है, लेकिन नेट रनरेट आरसीबी से कम होने की वजह से रियान पराग की टीम तीसरे नंबर पर मौजूद है. राजस्थान रॉयल्स का नेट रनरेट +0.889 का है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसके अलावा नंबर 4 पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है, लेकिन इस टीम ने अब तक 5 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं, जबकि 3 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है.

सनराइजर्स हैदराबाद के अलावा दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंटस और चेन्नई सुपर किंग्स के भी 5 मैचों में 4 अंक ही हैं और ये सभी टीमें नेट रनरेट की वजह से एसआरएच से नीचे हैं, इन टीमों में सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस ने 4-4 मैच खेले हैं, बाकि सभी टीमों ने अपने 5 मैच खेल लिए हैं.

मुंबई इंडियंस और केकेआर की टीम हैं प्लेऑफ से बाहर होने की कगार पर

आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल (IPL 2026 Points Table) में नंबर 9 पर मुंबई इंडियंस तो नंबर 10 पर केकेआर की टीम मौजूद है. इन टीमों ने 5-5 मैच खेल लिए हैं, जिसके बाद मुंबई इंडियंस के पास 2 अंक तो केकेआर के पास सिर्फ 1 अंक मौजूद है. अगर इन दोनों टीमों को प्लेऑफ में जगह बनानी है, तो मुंबई इंडियंस को अपने बाकी बचे 9 मैचों में से कम से कम 7 मैचों में जीत हासिल करनी होगी, वहीं 8 मैचों में लगातार जीत हासिल करके मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंच सकती है, वहीं केकेआर को अपने 9 में से 8 मैचों में हर हाल में जीत हासिल करना होगा.

अगर ये दोनों टीमें इसके बाद 2 से अधिक मैच हारती हैं, तो आईपीएल 2026 के प्लेऑफ (IPL 2026 Playoff) की रेस से अधिकारिक तौर पर बाहर हो जाएंगी.

Leave a Reply