भंडारा में अवैध शराब व जुआ अड्डों पर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, 1.33 लाख का माल जब्त, 9 आरोपी गिरफ्तार

Bhandara illegal liquor News:भंडारा जिले में पुलिस ने अवैध महुआ शराब भट्टियों, शराब तस्करी और सट्टा-जुआ अड्डों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.33 लाख रुपये से अधिक का माल जब्त कर नौ आरोपियों को दबोचा।

bhandara illegal liquor gambling raids police action seizure

Bhandara Liquor Smuggling Crackdown News: भंडारा जिले में अवैध कारोबारियों के खिलाफ मुहिम चलाई गई। इस विशेष अभियान के तहत स्थानीय अपराध शाखा और विभिन्न पुलिस थानों की टीमों ने जिले के नौ अलगअलग स्थानों पर स्थित अवैध महुआ शराब की भट्टियों, देसीविदेशी शराब के ठिकानों और मटका जुआ अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।

पुलिस की इस चौतरफा कार्रवाई में कुल 1 लाख 33 हजार 285 रुपये का माल जब्त किया गया है, जबकि नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। शराब तस्करों और अवैध भट्टियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के तहत पुलिस ने पांच थानों के अंतर्गत कुल 1 लाख 30 हजार 410 रुपये की अवैध शराब और सामग्री जब्त की।

19 हजार 90 रुपये का माल जब्त

केसलवाडा में करण बिलवने की महुआ शराब भट्टी से 86 हजार 100 रुपये का माल बरामद किया गया। वहीं, करडी पुलिस ने मुंढरी खुर्द में घेराबंदी कर मोटरसाइकिल पर विदेशी शराब की तस्करी कर रहे किशोर मेश्राम और चेतन सोनकुसरे को गिरफ्तार कर 19 हजार 90 रुपये का माल जब्त किया।

शराब बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी

गोबरवाही पुलिस ने भी दो अलगअलग कार्रवाइयों में नाकाडोंगरी से 120 किलो सड़े महुआ के साथ गोपीचंद करकाले को दबोचा, जबकि सीतासावंगी से देसी-विदेशी शराब के पव्वों के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया।

इसके अलावा मोहाडी पुलिस ने विहीरगांव से चांगो निंबार्ते को दो लीटर महुआ शराब के साथ और साकोली पुलिस ने विरी से रमेश तोंडफोडे को टाइगर ब्रांड देसी शराब बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसी अभियान के अगले चरण में पुलिस ने तुमसर, सिहोरा और पवनी क्षेत्र में चल रहे सट्टा और जुआ अड्डों पर दबिश देकर 2 हजार 875 रुपये का माल बरामद किया।

Leave a Reply