भारतीय कवि और गीतकार ने 2025 की सबसे बड़ी हिट साबित हुई आदित्य धर की फिल्म धुरंधर की तारीफ की है। बॉलीवुड में होने वाले नेपोटिज़्म पर अपनी बेबाक राय रखी है। साथ ही अपने आलीशान घर की झलक भी साझा की।

कुमार विश्वास की राय
कुमार विश्वास अपनी कविताओं और सियासी जुमलों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते है। अपनी बातें एकदम स्पष्टता और निडर तरीके से बोलते दिखाई देते है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उन्हें किसी पहचान की जरुरत नही है।
अब ऐसे ही उनका कर्ली टेल्स के साथ एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है। जिसमें न सिर्फ उन्होंने अपने खूबसूरत घर को दिखाया बल्कि राजनीति से लेकर बॉलीवुड के मुद्दों पर अपनी बात रखी है।
‘आदित्य धर’ और ‘धुरंधर’ की तारीफ
कुमार विश्वास ने कहा “जब भी कोई शख्स पुराने मानकों को तोड़कर अपनी एक अलग पहचान या मुकाम बनाता है तो उसके पीछे कई लोग पड़ जाते है जो उसे नीचे गिराने में लगे जाते है। कोई बॉलीवुड में ‘नेपोटिज़्म’ में पले हुए और ‘नशेड़ियों के झुंड’ के खिलाफ लड़कर अपनी काबिलियत से पूरे विश्व में हल्ला मचवा देता है। ये देखकर अच्छा लगता है। आदित्य धर ने एक शानदार फिल्म बनाई।”
“उन्हें उनके घर से निकाला गया था। जबरन भगाया गया था इसके बावजूद वो सोशल मीडिया पर रोने नहीं आए कि उनके साथ ये सब हुआ। जिन लोगों में काबिलियत होती है वो शिकायत नहीं करते। अपने काम से सभी को चुप करा देते है।”, कुमार विश्वास ने कहा।
नेपोटिज़्म पर करारा जवाब
आजकल के जेनज़ी वर्ल्ड को तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि “आदित्य धर के साथ भी कई गलत चीजें हुईं, उनकी स्क्रिप्ट चोरी की गई, उन्हें कई फिल्मों में क्रैडिट नहीं दिया गया लेकिन वो फेसबुक पर लाइव आकर नहीं रोए। आप में काबिलियत थी उन्होंने कर दिखाया। कई लोग इस चंगुल में फंसकर आत्महत्या भी कर लेते है। लेकिन कई बच्चे खड़े रहते है कि आओ एकएक करके। मेरे जैसा आदमी ऐसे लोगों के लिए घर में बैठकर तालियां बजाना पसंद करता है।”
कुमार विश्वास का आलीशान बंगला
कुमार विश्वास का ये इंटरव्यू उनका होम टूर था जिसमें उनका आलीशान घर दिखाई दिया। उनका यह घर नोएडा में मौजूद है। यह एक 5 मंजिला बंगला है जिसमें स्पा, जिम, स्विमिंग पूल, स्टीम रूम और एक मसाज रूम भी है। कवि ने अपने कमरे से जुड़े किस्से भी साझा किए।
यहां उन्होंने ‘रामायण’ के गीतों पर काम किया था। फिल्म ‘आखिरी सवाल’ के गाने भी कवि ने यही बैठकर लिखे। इसके अलावा उनके इस फ्लोर पर पेड़ के आकार की एक लाइब्रेरी भी बनी हुई है।





