जोसेफ विजय ने 10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली और अब उन्होंने काम करना भी शुरू कर दिया है। अभिनेता से राजनेता बने विजय ने सबसे पहले 717 शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया, जिसके लिए तमिल सुपरस्टार कमल हासन ने उनकी तारीफ की। अब मुख्यमंत्री बनने के बाद दो दिन बाद उन्होंने एक और फैसला लिया, जो तृषा की फिल्म से जुड़ा था।

दरअसल, जोसेफ विजय ने अब आरजे बालाजी की आने वाली एक्शन फिल्म ‘करुपू’ के सुबह 9 बजे के शो के लिए विशेष अनुमति दे दी है। इस फिल्म में सूर्या और तृषा मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। मंगलवार शाम को एसआर प्रभु और एसआर प्रकाशबाबू की प्रोडक्शन कंपनी ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स के आधिकारिक एक्स हैंडल ने एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में जोसेफ विजय की मुख्यमंत्री कार्यालय में काम करते हुए एक तस्वीर भी थी।
यह भी पढ़ें:
पोस्ट में लिखा था, “हमारे माननीय मुख्यमंत्री थिरु जोसेफ विजय का बहुतबहुत धन्यवाद, जिन्होंने ‘करुपू’ के 9 बजे सुबह वाले शो के लिए विशेष अनुमति दी। ‘करुपू’ का फर्स्ट डे फर्स्ट शो 14 मई को सुबह 9 बजे शुरू होगा। बालाजी ने भी इस ट्वीट को अपने एक्स हैंडल पर रीपोस्ट किया।
तृषा निभाएंगी वकील का किरदार
फिल्म ‘करुपू’ में सूर्या मुख्य भूमिका में ‘करुपूस्वामी’ का किरदार निभा रहे हैं। वहीं तृषा कृष्णन और बालाजी इसमें वकीलों की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के साथ ही तृषा और सूर्या 21 साल बाद फिर से एक साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों 2005 में आई ‘आरु’ में नजर आए थे। बता दें कि ‘करुपू’ 14 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही। फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से पूरे भारत में करीब 4.45 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
‘करुपू’ के 9 बजे शो के लिए ‘स्पेशल परमिशन’ क्यों जरूरी?
तमिलनाडु में सुबह 9 बजे के शो के लिए खास अनुमति इसलिए लेनी पड़ती है, क्योंकि वहां बड़े सुपरस्टार्स की फिल्मों के दौरान भारी भीड़ और फैंस का उत्साह कभीकभी कानूनव्यवस्था की समस्या बन जाता है। पहले राज्य में सुबह 4 बजे तक के शो भी आम थे, लेकिन पोंगल 2023 क्लैश के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। उस समय ‘थुनिवु’ और Varisu रिलीज हुई थीं। दोनों फिल्मों के लिए फैंस का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला, जिससे थिएटरों के बाहर अफरातफरी मच गई।
‘थुनिवु’ के जश्न के दौरान हुई भगदड़ में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। इस घटना के बाद DMK सरकार ने सख्ती दिखाते हुए बहुत सुबह या देर रात के शो पर रोक लगा दी। अब नियम यह है कि शो सुबह 9 बजे से पहले नहीं होंगे। 9 बजे के शो के लिए भी स्पेशल परमिशन लेनी पड़ती है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसी वजह से ‘करुपू’ जैसी बड़ी फिल्म को 9 बजे के शो के लिए भी अलग से अनुमति लेनी पड़ती है, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और कोई अप्रिय घटना न हो।
यह भी पढ़ें:





