रश्मिका मंदाना ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ‘कॉकटेल’ के गाने ‘तुझको’ का टीज़र सोशल मीडिया पर शेयर किया था। अरिजीत सिंह की आवाज़ और गाने की धुन को फैंस ने काफी पसंद किया। लेकिन कुछ ही समय बाद रश्मिका ने यह पोस्ट डिलीट कर दी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। कई लोग इसे प्लान्ड लीक बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे प्रमोशनल स्ट्रैटेजी मान रहे हैं।

यह टीज़र 18 मई को आयोजित कॉकटेल 2 के प्रमोशनल इवेंट में पहली बार दिखाया गया था। फिल्म की रिलीज़ से पहले मेकर्स ने दो गानों की झलक पेश की थी। पहला था ‘तुझको’, जिसमें शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना नज़र आ रहे हैं। दूसरा गाना ‘माशूका’ था, जिसमें शाहिद कपूर और कृति सेनन दिखाई दिए। इस ट्रैक को राघव चैतन्य ने गाया है।
जहां ‘माशूका’ को आधिकारिक रूप से रिलीज़ कर दिया गया और उसे लाखों व्यूज़ मिले, वहीं ‘तुझको’ का टीज़र इंटरनेट पर वायरल होता रहा। रश्मिका द्वारा पोस्ट हटाए जाने के बाद भी इसके कई क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किए जाते रहे।
फैंस ने उठाए सवाल
रश्मिका के इंस्टाग्राम से टीज़र हटते ही फैंस ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। कई फैन पेजों पर भी वही पोस्ट This post is unavailable दिखाने लगी। इसके बाद सोशल मीडिया पर तरहतरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं।
कुछ लोगों का मानना है कि यह सब गाने को लेकर उत्सुकता बढ़ाने की रणनीति हो सकती है। संगीतकार प्रीतम ने इवेंट में बताया था कि ‘माशूका’ पहले रिलीज़ होगा और ‘तुझको’ बाद में आएगा। इसी वजह से अरिजीत सिंह के फैंस बेसब्री से गाने का इंतज़ार कर रहे हैं।
एक यूज़र ने लिखा, “टीज़र ने हमें पूरी तरह हुक कर लिया था, फिर उसे डिलीट क्यों किया गया? अब जल्दी से पूरा गाना रिलीज़ करो।” वहीं दूसरे फैन ने मेकर्स से सवाल करते हुए कहा कि आखिर पोस्ट हटाने की वजह क्या थी।
ऑनलाइन लीक होने का दावा
इस विवाद के बीच कुछ यूज़र्स ने दावा किया कि Arijit S Universe नाम के एक यूट्यूब चैनल ने गाने का पूरा वर्ज़न ऑनलाइन अपलोड कर दिया है। फैंस ने मेकर्स और प्रोडक्शन हाउस को टैग करते हुए पूछा कि अब तक उस वीडियो पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
हालांकि, अब तक फिल्म के मेकर्स या म्यूजिक लेबल की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
कॉकटेल 2 के बारे में
कॉकटेल की यह नई फिल्म 2012 में आई सुपरहिट फिल्म का सीक्वल है। हालांकि कहानी बिल्कुल नई होगी इस बार। पहली फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पैंटी मुख्य भूमिकाओं में थे।
इस बार फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं। फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में दिखाई देंगे। कहानी आधुनिक रिश्तों, प्यार और दिल टूटने जैसे भावनात्मक विषयों पर आधारित बताई जा रही है।





