खाने के नाम पर बच्चों को दे रहे जहर? बेबी फूड में मिली चूहे मारने वाली दवा; इस कंपनी पर उठे सवाल!


Rat Poison In Baby Food Products: ऑस्ट्रिया में HiPP नाम की एक बेबी फूड कंपनी विवादों में है. बताया जा रहा है कि कंपनी के एक फूड जार के अंदर चूहे मारने वाली दवा पाई गई है. घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को देखते हुए देशभर के 1,000 से ज्यादा SPAR सुपरमार्केट से इस प्रोडक्ट को वापस मंगवा लिया गया है.

बेबी फूड में चूहे मारने वाली दवा
बर्गनलैंड पुलिस ने एक बयान में कहा कि कस्मटर ने गाजर और आलू नाम के एक बेबी फूड प्रोडक्ट के 190 ग्राम वाले जार में से एक सैंपल में चूहे मारने वाली दवाई की मौजूदगा का दावा किया. इसको लेकर कंपनी का कहना है कि इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि प्रोडक्ट में कोई खतरनाक पदार्थ मिलाया गया हो और उसके HiPP वेजिटेबल कैरेट विद पोटैटो जार के साथ छेड़छाड़ की गई हो. कंपनी ने भी माना कि जार के अंदर रखी सामग्री का सेवन जानलेवा हो सकता है.

जार का हुआ लैब टेस्ट
पुलिस के बयान में कहा गया है कि प्रभावित जारों के निचले हिस्से पर एक रेड सर्कल वाला स्टिकर लगा हुआ था और उनके ढक्कन पहले से ही खुले हुए थे या क्षतिग्रस्त थे या उनमें सेफ्टी सील गायब थी, या उनमें से असामान्य गंध आ रही थी. पुलिस के मुताबिक चेक रिपब्लिक और स्लोवाकिया में भी पुलिस ने इसी तरह के जारों का लैब टेस्ट किया, जिसमें जार में विषैले पदार्थ की मौजूदगी पाई गई. पुलिस ने यह भी कहा कि जर्मनी में हुई जांच के बाद ऑस्ट्रिया के अधिकारियों को भी इस खतरे के बारे में चेतावनी दी गई थी.

लोगों को मिलेगा रिफंड
मामले को लेकर HiPP ने कहा,’ हमारी मौजूदा जानकारी के मुताबिक, इस गंभीर स्थिति में एक बाहरी आपराधिक हस्तक्षेप शामिल है जो SPAR ऑस्ट्रिया डिस्ट्रीब्यूशन चैनल को प्रभावित करता है. SPAR और HiPP ने कस्टमर्स से आग्राह किया है कि वे SPAR ऑस्ट्रिया से खरीदे गए जारों की सामग्री का सेवन न करें. इसके साथ ही इन प्रोडक्ट्स को वापस लौटाने पर पूरा रिफंड भी मिलेगा. पुलिस ने भी लोगों को सलाह दी है कि अगर वे इसके संपर्क में आते हैं तो अपने हाथों को अच्छी तरह से धो लें.

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply