RCB vs GT IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 42वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमनेसामने होंगी। शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात का प्रदर्शन इस सीजन उतारचढ़ाव भरा रहा है। टीम ने अब तक 8 मैचों में 4 जीत और 4 हार के साथ संतुलित रिकॉर्ड बनाया है और 8 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर मौजूद है। ऐसे में यह मुकाबला उनके लिए बेहद अहम है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। दूसरी ओर, डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु का प्रदर्शन शानदार रहा है, जिन्होंने 8 में से 6 मैच जीतकर प्लेऑफ की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं।

पिछले मुकाबले का हिसाब चुकाने का मौका
इस सीजन में दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा। पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। ऐसे में गुजरात टाइटंस इस मुकाबले में उस हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी। आईपीएल इतिहास में अब तक दोनों टीमों के बीच 7 मैच खेले गए हैं, जिसमें गुजरात ने 3 और बेंगलुरु ने 4 मुकाबले जीते हैं। आंकड़ों के आधार पर बेंगलुरु का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है। अहमदाबाद में खेले गए एकमात्र मुकाबले में भी बेंगलुरु ने ही जीत हासिल की थी।
गिल और कोहली पर टिकी नजरें
इस हाईवोल्टेज मुकाबले में सभी की नजरें दो बड़े बल्लेबाजों पर होंगी। गुजरात के कप्तान हाल के मैचों में बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं रहे हैं, ऐसे में उनसे इस मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और वह एक बार फिर अपनी टीम के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं। फैंस इस मुकाबले को ‘प्रिंस बनाम किंग’ के रूप में भी देख रहे हैं, जिससे रोमांच और बढ़ गया है।
सीजन के इस पड़ाव पर हर मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण हो चुका है। के लिए यह मैच जीतना जरूरी है ताकि वे अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर सकें। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की करना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद है, जहां छोटेछोटे पल मैच का रुख तय कर सकते हैं।





