दिल्ली-NCR में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी… खूब बिक रहे AC, कूलर, इन्वर्टर और सोलर पैनल​

दिल्लीएनसीआर में इस बार गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. तापमान 43 से 46 डिग्री तक पहुंच रहा है. बढ़ती आबादी, वाहनों का दबाव, प्रदूषण और घटते पेड़पौधों के बीच अब लोगों की सबसे बड़ी जरूरत ठंडी हवा बन गई है. यही वजह है कि बाजार में AC, कूलर, इनवर्टर, बैटरी और सोलर पैनल की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. भीषण गर्मी के चलते दिल्ली के इलेक्ट्रॉनिक बाजारों में AC और कूलर की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है.

दिल्ली-NCR में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी… खूब बिक रहे AC, कूलर, इन्वर्टर और सोलर पैनल​

दुकानदारों के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले इस बार डेढ़ टन AC की कीमतों में करीब 3 से 5 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है.
जिस तरीके से दिल्ली में गर्मी बढ़ी है, व्हीकल बढ़े हैं, पॉल्यूशन बढ़ा है और पेड़पौधे कम हुए हैं, उसी वजह से तापमान लगातार बढ़ रहा है. जब 43 डिग्री तापमान में लोगों को रहना पड़ रहा है तो AC की डिमांड बढ़ना स्वाभाविक है. पिछले साल के मुकाबले इस साल डेढ़ टन AC के दाम 3 से 5 हजार रुपये तक बढ़े हैं. हर ग्राहक AC खरीदने में सक्षम नहीं होता, इसलिए कूलर की भी काफी डिमांड है. 10 से 15 हजार रुपये तक के कूलर लोग ज्यादा खरीद रहे हैं.

दिल्ली के एक AC शो रूम मैनेजर सुधीर कुमार ने बताया कि AC में विंडो और स्प्लिट दो तरह की वैरायटी आती हैं. वहीं इन्वर्टर और नॉनइन्वर्टर AC का भी विकल्प होता है, इन्वर्टर AC ज्यादा बिक रहे हैं क्योंकि इनमें बिजली की खपत कम होती है और बिल भी कम आता है.

बिजली कटौती से बढ़ी डिमांड

भगीरथ प्लेस एसोसिएशन के सचि तरुण भाटिया ने टीवी 9 से कहा कि दिल्ली में बिजली जाने पर इनवर्टर बैटरी वाले दुकानदारों की मिली जुली बात सामने आई है. दुकानदारों का कहना है कि दिल्ली में बिजली कटौती पहले के मुकाबले कुछ इलाकों में बढ़ी है. लगातार बढ़ते लोड और गर्मी की वजह से बिजली की खपत भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रही है. इसका असर इनवर्टर और बैटरी की बिक्री पर साफ दिखाई दे रहा है.

उन्होंने कहा, “पहले लाइट बिल्कुल नहीं जाती थी, अभी भी ज्यादातर जगह नहीं जाती. लेकिन जब तापमान 4546 डिग्री पहुंचता है तो बिजली की खपत बहुत बढ़ जाती है. कई बार तार गर्म होने या फॉल्ट की वजह से कट लग जाते हैं. इन दिनों इनवर्टर बैटरी की बिक्री थोड़ी कम हुई है, लेकिन सोलर पैनल की डिमांड काफी बढ़ी है. ज्यादा धूप होने की वजह से सोलर पैनल बेहतर तरीके से काम कर रहे हैं और लोग बिजली बिल कम करने के लिए सोलर की तरफ जा रहे हैं.”गर्मी बढ़ने के साथसाथ बिजली की मांग भी लगातार बढ़ रही है. ऐसे में कई लोग अब बैकअप के लिए इनवर्टर, बैटरी और सोलर सिस्टम पर भरोसा कर रहे हैं.

दिल्ली में भी ले रहे लोग इनवर्टर

इनवर्टर बैटरी विक्रेता भोला राम ने कहा कि गर्मी जितनी ज्यादा बढ़ रही है, उतनी ही इनवर्टर और बैटरी की डिमांड बढ़ रही है. बिजली की खपत बढ़ने से कट लगना भी स्वाभाविक है. चाहे किसी भी सरकार की बात करें, गर्मी के समय बिजली का लोड बहुत ज्यादा बढ़ जाता है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पहले दिल्ली में बाहर के ग्राहक ज्यादा इनवर्टर खरीदते थे, लेकिन अब दिल्ली के लोग भी ज्यादा खरीद रहे हैं. क्योंकि कई जगह 25 घंटे तक बिजली कट हो रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा कि सोलर पैनल, बैटरी और इनवर्टर की डिमांड सबसे ज्यादा है, क्योंकि इससे लोग अपने घर की लाइट और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चला सकते हैं और बिजली बिल भी कम होता है.

Leave a Reply