Relationship Tips: तेजी से फिसलता है वक्त…माता-पिता के साथ जरूर करें छोटी-छोटी चीजें, बनेंगी खूबसूरत यादें​

जब सभी बच्चे अपनी जिंदगी में व्यस्त हो जाते हैं तो मातापिता अकेले पड़ जाते हैं. कई बार तो एक घर में भी रहकर उन्हें अकेलापन महसूस होता है. सबसे जरूरी है कि आप रोजाना कुछ वक्त अपने मातापिता के साथ जरूर बिताएं. अपने बचपन की यादें ताजा करें. उनकी दिनभर की एक्टिविटी के बारे में बात करें. जरूरी नहीं है कि आप बहुत लंबा टाइम लें या दिखावा करें. बस एक कप चाय  पीते हुए फोन साइड में रखें और पेरेंट्स से बात करें. उनके साथ सुबह या शाम सैर पर निकल जाएं.

Relationship Tips: तेजी से फिसलता है वक्त…माता-पिता के साथ जरूर करें छोटी-छोटी चीजें, बनेंगी खूबसूरत यादें​

हैप्पी मोमेंट्स को कैप्चर करना भले ही उस वक्त एक नॉर्मल एक्टिविटी लगती हो, लेकिन यहीं तो लाइफ की खूबसूरत यादें होती हैं जो हमें जिंदगी में सुकून का अहसास करवाती हैं. अपने पेरेंट्स की बच्चों के साथ, अपने साथ खुशनुमा पलों की तस्वीरें लें. जब वो बहुत खुश हो और हंस रहे हो तो उन मोमेंट्स को कैप्चर करना न भूलें.

आज के टाइम में ज्यादातर बच्चे वर्किंग हैं और इस वजह से कई बार तो वो घर से दूर भी रहते हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ऐसे में भले ही आप रोजाना मातापिता के साथ वक्त न बिता पाएं, लेकिन उनसे फोन कॉल पर लगातार संपर्क में बने रहना चाहिए. कई जरूरी बड़ी बात न हो तब भी मातापिता को बस ऐसे ही फोन कर लें. आज उन्होंने क्या किया, क्या बनाया जैसी छोटीछोटी बातें उन्हें ये एहसास दिलाती हैं कि आप उनसे प्यार करते हैं.

अपने पेरेंट्स से पूछे कि वो कहां घूमना चाहते थे और उन्हें कौन सी फिल्में पसंद हैं. इस तरह की चीजें आप उनके साथ करें. जैसे उनकी फेवरेट फिल्म साथ में देखें. कोई ट्रिप प्लान करें उनकी पसंद की लोकेशन की. फैमिली के साथ घूमना भी एक बेहतरीन तरीका है यादें बनाने का और इससे आपको भी सुकून मिलेगा कि पेरेंट्स के लिए कुछ कर पाए.

याद है कभी अलमारी या पुराना बक्सा खोला हो तो उसमें से कोई हाथों से लिखा लेटर लिखा हो तो उस इंसान की राइटिंग देखकर कितनी खुशी होती है. मातापिता अपने बच्चों की बचपन की नोटबुक देखकर बेहद खुश होते हैं. आप भी अपने पेरेंट्स की राइटिंग को सुरक्षित रख सकते हैं. उनसे कोई नोट लिखवाएं जो आपको हमेशा उनकी मौजूदगी का अहसास दिलाएंगे.

Leave a Reply