रियान पराग तब सुर्खियों में आए जब मंगलवार 28 अप्रैल की रात न्यू चंडीगढ़ में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के ड्रेसिंग रूम में उन्हें वेप करते हुए दिखाने वाले वीडियो वायरल हो गए।

यह घटना दूसरी पारी के 16वें ओवर में हुई, जब एक ब्रॉडकास्ट कैमरे ने कुछ पलों के लिए रियान पराग को ऐसी चीज के साथ कैद किया, जो वेप जैसी लग रही थी। यह फुटेज तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद कई प्रशंसकों ने चिंता जताई और कार्रवाई की मांग की।
इस पल ने ज्यादा ध्यान इसलिए भी खींचा, क्योंकि तब रियान पराग 16 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए थे और लक्ष्य का पीछा करते समय अहम मौके पर टीम को फायदा नहीं पहुंचा पाए थे। तब से वीडियो बहुत वायरल है। इससे संभावित अनुशासनात्मक कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
यह घटना इसलिए चौंकाने वाली थी क्योंकि ड्रेसिंग रूम और स्टेडियम परिसर में धूम्रपान पूरी तरह से प्रतिबंधित है। यह घटना गंभीर चिंता पैदा करता है, क्योंकि देश में ।
भारत में प्रतिबंध है वेपिंग
भारत सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम 2019 के तहत प्रतिबंधित कर दिया है। इस अधिनियम के तहत भारत में ईसिगरेट/वेप के उत्पादन, बिक्री, खरीद, आयात, निर्यात और विज्ञापन पर रोक है और इसका उल्लंघन करने पर जेल की सजा और भारी जुर्माना हो सकता है।
घटनाक्रम पर नजर रखने वाले इंडस्ट्री के एक सूत्र के हवाले से टाइम्स ऑफ इंडिया ने लिखा, ‘‘सिगरेट पीने के उलट, जब वेपिंग की बात आती है तो आपको पता नहीं होता कि आप सांस के जरिये क्या अंदर ले रहे हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। देश में इस पर प्रतिबंध लगाने की एक वजह भी है।’’
सूत्र ने बताया, ‘‘किसी को भी इस बात का कोई अंदाजा नहीं होता कि इसके अंदर कौनसे तत्व इस्तेमाल किए गए हैं और क्या यह सुरक्षा से जुड़े दिशानिर्देशों का पालन करता है। खासकर किसी बेहतरीन एथलीट के मामले में। फ्रेंचाइजी और कप्तान को अपने तर्क तैयार रखने होंगे, क्योंकि BCCI इस तरह की घटना पर शायद ही कोई नरमी बरतेगा।’’
के पास स्टेडियमों के अंदर खिलाड़ियों के व्यवहार के लिए सख्त दिशानिर्देश हैं। स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत, ड्रेसिंग रूम या डगआउट में तंबाकू या उससे जुड़े उत्पादों का इस्तेमाल आमतौर पर प्रतिबंधित होता है। यही वजह है कि रियान पराग पर सजा का खतरा मंडरा रहा है।
रोमी फिंडर डगआउट में कर रहे थे फोन का इस्तेमाल
यह पहली बार नहीं है जब राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में किसी विवाद में फंसी हो। इससे पहले उनके मैनेजर ने डगआउट में लापरवाही से अपना फोन इस्तेमाल करके PMOA प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया था। वह घटना भी ब्रॉडकास्ट के दौरान कैमरे में कैद हो गई थी और पूरी जांच के बाद बीसीसीआई ने रोमी भिंडर पर जुर्माना लगाया था और चेतावनी दी थी।
IPL 2026 Points Table, Top 5 Orange Cap and Purple Cap List After PBKS vs RR 40th Match: आईपीएल 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स को सीजन की पहली हार मिली। इस मैच में जीत के साथ राजस्थान अंकतालिका में टॉप 3 में पहुंच गई। वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप पर फिर से कब्जा जमाया। जबकि पर्पल कैप भुवी के पास ही है।





