इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रविवार को रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा ने एकसाथ महेंद्र सिंह धोनी का बराबरी कर ली। धोनी के साथ संयुक्त रूप से आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में 278 मैच खेले हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा के भी 278278 मैच हो गए हैं। खास बात यह है कि विराट कोहली ने एक ही फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथे नंबर पर रविंद्र जडेजा हैं। उन्होंने 265 मैच खेले हैं। दिनेश कार्तिक ने 257 मैच खेले हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हालांकि, वह संन्यास ले चुके हैं। 12 खिलाड़ियों ने आईपीएल में 200 से ज्यादा मैच खेले हैं। पांच खिलाड़ियों ने 250 से ज्यादा मैच खेले हैं। नीचे पूरा लिस्ट देख सकते हैं।
कोहली के पास इतिहास रचने का मौका
विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 34 पारी खेली हैं और उनके खिलाफ उनका औसत 32.40 है, जबकि स्ट्राइक रेट 128 का है। कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 7 अर्धशतक लगाए हैं। ।




