रोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, हार्दिक की होगी छुट्टी, इस मैच से बतौर कप्तान नजर आएंगे हिटमैन​

Rohit Sharma: आईपीएल 2026 अब अपने अंत की ओर बढ़ रहा है. मुंबई इंडियंस की कमान पिछले 3 सालों से हार्दिक पंड्या के हाथो में है और पिछले 3 सालों में अब तक टीम 1 बार भी फाइनल में नही पहुंच सकी है. वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने अब तक 5 आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है और आईपीएल की सबसे सफल टीम में से एक है.

रोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, हार्दिक की होगी छुट्टी, इस मैच से बतौर कप्तान नजर आएंगे हिटमैन​

मुंबई इंडियंस की कमान जब से हार्दिक पंड्या के हाथो में आई है, टीम का प्रदर्शन और खराब हो गया है और पिछले 3 सीजन में से 2 बार तो टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही है. अब इस सीजन भी टीम का प्रदर्शन बेहद खराब है, इसके बाद अब खबर आ रही है कि रोहित शर्मा को एक बार फिर मुंबई का कप्तान बनाया जा सकता है.

हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव का खेलना मुश्किल

आईपीएल 2026 के बीच हार्दिक पंड्या चोटिल हो गए हैं. हार्दिक पंड्या अपने चोट की वजह से लखनऊ सुपर जायंटस के खिलाफ मुंबई की टीम का हिस्सा नही थे, हार्दिक पंड्या की जगह सूर्यकुमार यादव ने एलएसजी के खिलाफ टीम की कप्तानी की थी और मुंबई इंडियंस को जीत दिलाई थी, लेकिन अब इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार इसके लिए पहले बैच में टीम के साथ सूर्यकुमार यादव नहीं थे. ऐसे में वो आरसीबी के खिलाफ 10 मई को मुकाबला मिस करते हुए दिखेंगे.

वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या भी टीम के साथ नही हैं और वो आरसीबी के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा नही होंगे.

हार्दिक पंड्या की इंजरी पर रयान रिकल्टन ने दिया ये अपडेट

लखनऊ सुपर जायंटस के खिलाफ जीत के बाद रयान रिकल्टन ने कहा कि

“मुझे नहीं पता कि वो कब तक वापसी कर पाएंगे. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। मुझे दोपहर में ही पता चला था कि उनको बैक में दिक्कत हो रही है. मुझे इस बारे में जानकारी नहीं थी कि उनका चोट कितनी गंभीर है और उन्हें कितना दर्द हो रहा है. मुझे विश्वास है कि वो जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे.”

Rohit Sharma होंगे टीम के नए कप्तान

अब हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया जा सकता है. रोहित शर्मा ने अभी हाल ही में एलएसजी के खिलाफ 84 रनों की पारी खेली थी. रोहित शर्मा को आरसीबी के खिलाफ मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए देखा जा सकता है.

 

Leave a Reply