वानखेड़े में रयान रिकेल्टन ने MI के लिए खत्म किया 18 साल का सूखा, 123 रन की नाबाद शतकीय पारी के साथ रचा इतिहास

Ryan Rickelton Century: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने शानदार पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने 55 गेंदों में नाबाद 123 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। रिकेल्टन ने सिर्फ 44 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो उनके आईपीएल करियर का पहला शतक है। इस विस्फोटक पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने मुकाबले में मजबूत पकड़ बना ली और बड़ा स्कोर खड़ा किया।

वानखेड़े में रयान रिकेल्टन ने MI के लिए खत्म किया 18 साल का सूखा, 123 रन की नाबाद शतकीय पारी के साथ रचा इतिहास

जयसूर्या का रिकॉर्ड टूटा

रिकेल्टन ने अपने शतक के साथ मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज सनथ जयसूर्या का 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2008 में 45 गेंदों में शतक लगाया था। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। तिलक वर्मा ने भी इसी सीजन 45 गेंदों में शतक लगाया था, लेकिन रिकेल्टन उनसे आगे निकल गए। इसके अलावा उन्होंने के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया और जयसूर्या के 114 रन के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया।

A knock that completely won over the Wankhede tonight 🥹💙

Describe Ryan Rickelton’s century in 1️⃣ word 👇

Scorecard ▶️ https://t.co/ypWTkEr2Rc#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvSRH pic.twitter.com/SeMEAWUGNn

— IndianPremierLeague April 29, 2026

तीन अहम साझेदारियों से टीम को मजबूती

रिकेल्टन ने अपनी पारी के दौरान टीम के लिए तीन अहम साझेदारियां निभाईं। विल जैक्स के साथ उन्होंने पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़े और टीम को तेज शुरुआत दिलाई। इसके बाद नमन धीर के साथ 55 रन और कप्तान के साथ 56 रन की साझेदारी की। इन साझेदारियों की बदौलत मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 243/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। पावरप्ले में ही टीम ने 78 रन बना लिए थे, जिससे विपक्षी टीम पर दबाव बन गया।

MI के लिए सबसे तेज शतक

  • 44 – रयान रिकेल्टन बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, वानखेड़े, 2026
  • 45 – सनथ जयसूर्या बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, वानखेड़े, 2008
  • 45 – तिलक वर्मा बनाम गुजरात टाइटंस, अहमदाबाद, 2026
  • 47 – कैमरून ग्रीन बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, वानखेड़े, 2023
  • 49 – सूर्यकुमार यादव बनाम गुजरात टाइटंस, वानखेड़े, 2023

IPL में MI के लिए सबसे बड़ी पारी

  • 123* – रयान रिकेल्टन बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
  • 114* – सनथ जयसूर्या बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
  • 112* – किटन डिकॉक बनाम पंजाब किंग्स
  • 109* – रोहित शर्मा बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 105* – रोहित शर्मा बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
  • 103* – सूर्यकुमार यादव बनाम गुजरात टाइटंस

Leave a Reply