1786 करोड़ी ‘धुरंधर 2’ के बड़े पर्दे पर काटे गए थे सीन… अब OTT पर रिलीज होगा ‘रॉ एंड अनसीन’ वर्जन!​

Dhurandhar 2 OTT Release Date: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर 56 दिन बिताने के बार अब ओटीटी पर रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है. पिछले कई दिनों से इसकी डिजिटल रिलीज को लेकर काफी चर्चा चल रही थी. अब साफ हो गया है कि फिल्म दो अलगअलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम होगी. विदेशों में इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा, जबकि भारत में फिल्म सिर्फ जियोहॉटस्टार पर देखने को मिलेगी. इस अलग रिलीज प्लान ने फैंस का ध्यान खींच लिया है.

1786 करोड़ी ‘धुरंधर 2’ के बड़े पर्दे पर काटे गए थे सीन… अब OTT पर रिलीज होगा ‘रॉ एंड अनसीन’ वर्जन!​

सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि ओटीटी पर फिल्म का लंबा और बिना कट वाला वर्जन देखने को मिलेगा. आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ विदेशों में 14 से 15 मई 2026 के बीच नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अलगअलग टाइम जोन की वजह से कुछ देशों में रिलीज डेट थोड़ी अलग रह सकती है. हालांकि, भारत में लोग इसे सिर्फ जियोहॉटस्टार पर देख पाएंगे. इसी बात को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी कन्फ्यूजन था. क्योंकि फिल्म का पहला पार्ट नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ था.

दो अलगअलग OTT प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम
इसलिए लोगों को लगा था कि दूसरा भाग भी वहीं रिलीज होगा. विदेशों में इस फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का ‘रॉ एंड अनसीन’ नाम से रिलीज किया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये नाम ‘धुरंधर 2: द रिवेंज रॉ एंड अनसीन’ इसलिए रखा गया है ताकि दर्शकों को पता चले कि ओटीटी पर ज्यादा दमदार और बिना सेंसर वाला वर्जन देखने को मिलेगा. बताया जा रहा है कि इसमें कुछ ऐसे सीन और डायलॉग भी होंगे जो थिएटर रिलीज में नहीं दिखाए गए थे. यही वजह है कि फिल्म का ओटीटी वर्जन थिएटर वाले वर्जन से थोड़ा लंबा भी बताया जा रहा है.

ओटीटी पर बढ़ जाएगा फिल्म का रनटाइम
सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, थिएटर में रिलीज हुई फिल्म की लंबाई करीब 3 घंटे 49 मिनट थी. वहीं, ओटीटी पर आने वाला नया वर्जन लगभग 3 घंटे 52 मिनट का होगा. यानी दर्शकों को कुछ एक्स्ट्रा फुटेज भी देखने को मिल सकती है. रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि थिएटर रिलीज के दौरान सेंसर की वजह से कुछ डायलॉग और हिंसक सीन छोटे कर दिए गए थे. लेकिन ओटीटी वर्जन में उन्हें दोबारा जोड़ा गया है. इसी वजह से फिल्म का नया कट ज्यादा इंटेंस और अलग माना जा रहा है. भारत में इसके डिजिटल राइट्स जियोहॉटस्टार ने खरीदे हैं.

कितने में हुई ‘धुरंधर 2’ की OTT डील
खबरों की मानें तो ये डील करीब 150 करोड़ रुपये में हुई है. इसे हाल के समय की सबसे बड़ी ओटीटी डील्स में से एक बताया जा रहा है. खास बात ये है कि भारतीय दर्शकों को भी वही लंबा और एक्सटेंडेड वर्जन देखने को मिल सकता है जो विदेशों में रिलीज होगा. एक ही फिल्म का अलगअलग प्लेटफॉर्म्स पर अलग ब्रांडिंग के साथ रिलीज होना भारतीय सिनेमा में बहुत कम देखने को मिलता है. इसी वजह से ये मामला काफी चर्चा में बना हुआ है. ‘धुरंधर 2’ की रिलीज ये भी दिखाती है कि अब फिल्ममेकर्स ओटीटी को अलग तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं.

Leave a Reply