सहवाग के नाम है आईपीएल प्लेऑफ का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर; 5 मैचों में लगातार 5 अर्धशतक लगाने वाले थे पहले भारतीय​

वीरेंद्र सहवाग दुनिया के उन आक्रामक बल्लेबाजों में शुमार हैं जिनके सामने बड़े से बड़ा गेंदबाज भी खौफ खाता था। सहवाग ने जिस तरह से इंटरनेशनल क्रिकेट में धूम मचाई थी ठीक उसी तरह से उन्होंने में भी कमाल की बैटिंग की थी और कुछ ऐसे रिकॉर्ड अपने नाम किए जो लंबे समय तक नहीं टूटे। सहवाग ने साल 2008 से लेकर 2015 तक यानी 8 साल इस लीग में खेला और इस दौरान दो टीमों का प्रतिनिधित्व किया।

सहवाग के नाम है आईपीएल प्लेऑफ का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर; 5 मैचों में लगातार 5 अर्धशतक लगाने वाले थे पहले भारतीय​

सहवाग ने दिल्ली और पंजाब का किया था प्रतिनिधित्व

वीरेंद्र सहवाग साल 2008 में जब की शुरुआत हुई थी उस सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ जुड़े थे। वो इस टीम के आइकन प्लेयर थे और पहले ही सीजन में उनकी कप्तानी में दिल्ली की टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी। वो दिल्ली के साथ साल 2013 तक यानी 6 साल तक खेले। इसके बाद वो साल 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब के साथ जुड़ गए और 2015 तक यानी दो साल तक इस टीम के लिए खेले।

आईपीएल प्लेऑफ का दूसरा बेस्ट स्कोर सहवाग के नाम

वीरेंद्र सहवाग के नाम आईपीएल प्लेऑफ में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने का भी रिकॉर्ड दर्ज है। यही नहीं नौ साल तक आईपीएल प्लेऑफ में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड उनके नाम पर रहा। वीरेंद्र सहवाग ने 2014 में दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 122 रन बनाए थे। यह उस समय आईपीएल प्लेऑफ का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर था, जिसे शुभमन गिल ने 2023 में तोड़ा।

यह वीरेंद्र सहवाग का आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर भी था। इसके अलावा सहवाग आईपीएल के उन कुछ खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने दो अलगअलग टीमों के लिए शतक लगाए थे। उन्होंने 2011 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए और 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए शतक लगाया था।

5 मैचों में लगातार 5 अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय थे सहवाग

वीरेंद्र सहवाग आईपीएल में 5 मैचों में 5 अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज थे। उनसे पहले ये कमाल किसी ने भी नहीं किया था। उन्होंने ये कमाल साल 2012 में दिल्ली के लिए खेलते हुए किया था। साल 2011 में सहवाग ने अपना पहला आईपीएल शतक लगाया था जो उन्होंने 48 गेंदों पर पूरा किया था और उस समय ये किसी भी भारतीय द्वारा आईपीएल में लगाए गए सबसे तेज शतकों में से एक था।

वीरेंद्र सहवाग का आईपीएल करियर

वीरेंद्र सहवाग का करियर काफी अच्छा रहा था। उन्होंने इस लीग के 8 सीजन में शिरकत की थी और इस दौरान कुल उन्होंने कुल 104 मैच खेले थे। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इन मैचों में वो सिर्फ 5 बार नॉटआउट रहे थे और कुल 2728 रन बनाए थे। सहवाग का स्ट्राइक रेट इस दौरान 155.44 का रहा था जबकि उन्होंने कुल 2 शतक और 16 अर्धशतक भी लगाए थे। सहवाग का बेस्ट स्कोर इस लीग में 122 रन था जबकि उनके बल्ले से 334 चौके और 106 छक्के भी निकले थे। सहवाग ने इस लीग में कुल 1755 गेंदों का सामना किया था साथ ही 34 कैच भी पकड़े थे।

RCB की नेटवर्थ CSK, MI से भी ज्यादा, पंजाब किंग्स सबसे नीचे; वैभव की टीम है लिस्ट में इस नंबर पर

आरसीबी की नेटवर्थ इस वक्त आईपीएल की सभी 10 फेंचाइजियों में सबसे ज्यादा है। इस लिस्ट में पंजाब किंग्स सबसे नीचे है जिसकी नेटवर्थ इतनी है। जानिए अन्य टीमों की नेटवर्थ कितनी है।

Leave a Reply