
Kanpur News Today: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार तड़के दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. नौबस्ता थाना क्षेत्र में एक पिता ने खुद अपने हाथों अपनी दो बेटियों की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात सुबह करीब साढ़े चार बजे की है.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल, हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.
खबर अपडेट की जा रही है…
ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।




