मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार, प्रतीक को बुधवार की सुबह लखनऊ सिविल अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। प्रतीक यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दुख प्रकट किया है। अब प्रतीक की मौत को लेकर एक सनसनीखेज जानकारी सामने आई है।

नाखून नीले पड़े हुए थे सूत्र
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रात में करीब तीन बजे नाखून नीले पड़े हुए थेप्रतीक यादव ने एक हेल्पर से अपने पैर में तेल मलवाया था। बाद में ज्यादा तबियत खराब होने पर डॉक्टर बुलाया गया। इसके बाद फिर प्रतीक यादव को लखनऊ सिविल अस्पताल ले जाया गया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हालांकि, डाक्टरों के मुताबिक तब तक प्रतीक की मौत हो चुकी थी। पुलिस सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, प्रतीक यादव के नाखून नीले पड़े हुए थे।
किचन में अचेत अवस्था में मिले थे
फिलहाल KGMU में प्रतीक की डेडबॉडी का पोस्टमार्टम जारी है। प्रतीक यादव के मौत की खबर सामने आते ही हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक प्रतीक यादव का 34 साल से डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 4 बजे प्रतीक यादव अपने घर के किचन में अचेत अवस्था में पड़े मिले थे। करीब 6 बजे उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने चेक करते हुए उन्हें मृत घोषित कर दिया।





