सूर्य-चंद्र के बीच बना षडाष्टक योग, 4 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, आर्थिक पक्ष को लेकर रहना होगा सतर्क

Shadashtak Yog: सूर्य ग्रह वर्तमान में मेष राशि में विराजमान हैं वहीं चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर चुके हैं। चंद्रमा का यह गोचर 3 मई की सुबह हुआ था। ऐसे में मेष राशि में बैठे सूर्य और वृश्चिक राशि में बैठे चंद्रमा के बीच षडाष्टक योग बन रहा है क्योंकि चंद्रमा से छठे भाव में सूर्य हैं और सूर्य से आठवें भाव में चंद्रमा। यह योग 5 मई की दोपहर तक बना रहेगा। इस योग को ज्योतिष में शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए कुछ राशियों पर इसका बुरा असर देखने को मिल सकता है। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।

सूर्य-चंद्र के बीच बना षडाष्टक योग, 4 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, आर्थिक पक्ष को लेकर रहना होगा सतर्क

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को षडाष्टक योग के दौरान अपने शत्रुओं से बचने की जरूरत है। आपके शत्रु आपका अहित कर सकते हैं। किसी पर भी आवश्यकता से अधिक विश्वास न करें। सेहत को लेकर भी इस राशि के लोगों को सतर्क रहना चाहिए। आपके आर्थिक पक्ष में उतारचढ़ाव आ सकते हैं, बजट बनाकर आपको आगे बढ़ना होगा। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को कड़ी मेहनत करनी होगी। गलत संगति से बचें नहीं तो छवि खराब हो सकती है।

कर्क राशि

षडाष्टक योग में आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा अपनी नीच राशि वृश्चिक में होंगे। ऐसे में यह योग आपके लिए मुश्किलों भरा रह सकता है। आप अपनों के बीच रहकर भी खुद को असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। मानसिक तनाव का सामना भी आपको करना पड़ सकता है। इसके साथ ही आर्थिक पक्ष और करियर के क्षेत्र में भी सतर्क रहने की आपको आवश्यकता होगी। जॉब बदलने का कोई भी फैसला बिना सलाह मशवरा किए न लें।

वृश्चिक राशि 

सूर्य और चंद्रमा के बीच षडाष्टक योग बनने से आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ा डगमगा सकती है। अचानक से खर्चों में वृद्धि देखने को मिलेगी जिसके कारण आपको बजट बिगड़ सकता है। संचित धन को व्यय करने से आपको बचना होगा। कार्यक्षेत्र में होने वाली राजनीति से दूर रहें नहीं तो मान हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में शब्दों का इस्तेमाल सोचसमझकर करें।

Leave a Reply