शाहरुख खान ने सैफ अली खान को ‘मैं हूं ना’ में ऑफर किया था रोल, फराह खान ने कर दिया मना​

सैफ अली खान जल्द ही फिल्म कर्तव्य हाल ही में एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने खुलासा किया कि उन्हें कभी ‘मैं हूं ना’ में एक रोल ऑफर हुआ था। यह ऑफर खुद शाहरुख खान ने दिया था, लेकिन बाद में निर्देशक फराह खान ने उन्हें मना कर दिया।

शाहरुख खान ने सैफ अली खान को ‘मैं हूं ना’ में ऑफर किया था रोल, फराह खान ने कर दिया मना​

एक वायरल इंटरव्यू क्लिप में सैफ से पूछा गया कि जब शाहरुख किसी फिल्म का ऑफर देते हैं तो वह कितना गंभीर होता है। इस पर सैफ ने कहा, ”उन्होंने मुझे एक फिल्म के लिए फोन किया था, जो बाद में नहीं हो पाई। शाहरुख ने ‘मुझे मैं हूं ना’ के लिए कॉल किया था और कहा था कि उसमें बहुत अच्छा रोल है। फिर बाद में फराह का फोन आया और उन्होंने कहा, ‘नहीं, नहीं, नहीं।”

इसके बाद सैफ को एहसास हुआ कि उन्होंने शायद ज्यादा खुलकर बात कर दी है। उन्होंने तुरंत कहा, ”मुझे ये बातें नहीं कहनी चाहिए, लेकिन मैं बहुत ईमानदार हूं। यह कहीं हाइलाइट हो जाएगा। लेकिन हां, Red Chillies Entertainment एक शानदार प्रोडक्शन हाउस है। वे बहुत दिलचस्प और रोमांचक आइडियाज चुनते हैं। ऐसा ऑफर मिलना बहुत अच्छा लगा था।”

इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि शायद सैफ को फिल्म में जायद खान वाला रोल ऑफर हुआ था। कुछ लोगों ने यह भी पूछा कि क्या सैफ और फराह खान के बीच किसी तरह की अनबन थी।

अपनी आने वाली फिल्म ‘कर्तव्य’ के बारे में बात करते हुए सैफ ने शाहरुख खान की खूब तारीफ की। यह फिल्म शाहरुख के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज़ द्वारा बनाई गई है। सैफ ने कहा कि बतौर निर्माता शाहरुख ने फिल्म के काम में ज्यादा दखल नहीं दिया और निर्देशक को पूरी आजादी दी।

उन्होंने कहा, ”SRK को सिनेमा से बहुत प्यार है, और यह उनकी फिल्मों और प्रोडक्शन में साफ दिखाई देता है।”

सैफ अली खान की फिल्म ‘कर्तव्य’ 15 मई 2026 को Netflix पर रिलीज होगी। फिल्म में रसिका दुग्गल, जाकिर हुसैन, संजय मिश्रा और मनीष चौधरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply