बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान सिर्फ अपनी फिल्मों ही नहीं, बल्कि जानवरों के प्रति अपने प्यार के लिए भी जाने जाते हैं। उनके पालतू डॉग्स हल्क, काई, डैश और जूसी उनके परिवार का अहम हिस्सा रहे हैं। जानवरों के लिए शाहरुख का एक किस्सा सामने आया है, जो उनके फैंस को भावुक कर देगा।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गौरी खान के अंकल बता रहे हैं कि शाहरुख एक बार शूटिंग पर थे और उनके कुत्ते का निधन हो गया। जब वो वापस आए तो आधी रात को उन्होंने अपने कुत्ते की कब्र खुदवाकर उसके शव को बाहर निकाला था।
गौरी के अंकल ने वीडियो में बताया कि उन्होंने गौरी को एक चाइनीज पीकिंगीज डॉग गिफ्ट किया था। धीरेधीरे वह डॉग शाहरुख खान के बेहद करीब हो गया। उन्होंने बताया, “शाहरुख उस डॉग से बहुत प्यार करते थे। एक बार वह फिल्म की शूटिंग के लिए बाहर गए हुए थे। उसी दौरान डॉग की मौत हो गई। घर के स्टाफ ने उसे साफ कपड़े में लपेटा और समुद्र किनारे दफना दिया।”
लेकिन असली भावुक पल तब आया, जब देर रात शूटिंग से लौटे शाहरुख को इस बारे में पता चला। उन्होंने बताया कि रात करीब ढाई बजे शाहरुख ने पूछा कि डॉग कहां है। जब उन्हें बताया गया कि उसे दफना दिया गया है, तो वह खुद समुद्र किनारे पहुंचे और डॉग की कब्र खुदवाकर उसे वापस घर ले आए।
उन्होंने आगे कहा, “जब शाहरुख खान आधी रात के बाद घर लौटे, तो उन्होंने कुत्ते के बारे में पूछा। उन्हें बताया गया कि उसे दफना दिया गया है। सुबह 2:30 बजे, उन्होंने कर्मचारियों को जगाया और पूछा, ‘मुझे ठीकठीक दिखाओ कि तुमने उसे कहां दफनाया है।’ उन्होंने कब्र खोदी, कुत्ते का शव घर वापस लाए, उसे पीछे के आंगन में रखा और उस जगह पर निशान बना दिया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वह रो भी पड़े। उन्होंने उनसे कहा, ‘तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरे कुत्ते को इस तरह फेंकने की?’ ‘वह हमारे साथ रहेगा, चाहे वह जिंदा हो या नहीं।”
गौरी खान ने अपने सोशल मीडिया फीड पर एक पुरानी तस्वीर साझा की है, जिसमें वह, शाहरुख खान और उनका पालतू कुत्ता नजर आ रहे हैं। यह संभवतः वही चाइनीज पेकिंगीज कुत्ता है जिसका जिक्र गौरी के अंकल ने वायरल हुए वीडियो में किया था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो, शाहरुख खान फिलहाल फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, सुहाना खान और अभिषेक बच्चन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।




