Shami Plant Vastu: आज के समय में शमी प्लांट रखने का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। कहते हैं ये पौधा धन को आकर्षित करने के साथसाथ घर का माहौल भी सकारात्मक बनाए रखता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर इस पौधे को गलती से गलत दिशा में रख दिया जाए तो ये सुखचैन भी छीन सकता है। इसी वजह से इस पौधे को लगाने की सही दिशा का पता होना जरूरी है। चलिए जानते हैं शमी प्लांट कहां लगाना चाहिए और कहां नहीं।

शमी का प्लांट कहां न लगाएं?
शमी के पौधे को कभी भी घर के अंदर, मुख्य द्वार के ठीक सामने या दक्षिणपूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। कहते हैं इन जगहों पर ये पौधा लगाने से आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इससे घर के सदस्यों के बीच तनाव भी बना रहता है।
शमी का पौधा कहां लगाना है बेस्ट?
शमी का पौधा घर के मुख्य द्वार के साइड में, बालकनी में या घर की छत पर रख सकते हैं। यदि आप इस पौधे को मुख्य द्वार पर लगा रहे हैं, तो इसे इस तरह से रखना है कि घर से बाहर निकलते समय ये पौधा आपके दाईं तरफ पड़े। इसके अलावा इस पौधे को अगर घर की छत पर रखने की सोच रहे हैं तो इसे आप दक्षिण दिशा में रखें। वहीं ये पौधा घर के ईशान कोण में लगाना भी शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे धनधान्य में वृद्धि के रास्ते खुलते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
शमी प्लांट लगाने के फायदे
इस पौधे को लगाने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। वहीं जिन लोगों की कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में हैं या जिन पर शनि की दशा चल रही है उनके लिए भी ये पौधा लगाना शुभ फलदायी साबित होता है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। कहते हैं जिन पर शनि साढ़े साती या शनि ढैय्या चल रही होती है उन्हें इस पौधे पर नियमित रूप से दीपक जरूर जलाना चाहिए।





