Shukrawar Upay: शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर का भंडार सदैव धनधान्य से भरा रहता है। अगर लाख कोशिशों के बाद भी आपके हाथ में पैसा नहीं टिकता है तो शुक्रवार के दिन इन आसान उपायों को जरूर आजमाएं। शुक्रवार के दिन इन विशेष उपायों को करने से व्यक्ति भौतिक सुखसुविधाओं में वृद्धि होती है। तो आइए जानते हैं मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय के बारे में।

1. देवी लक्ष्मी की पूजा
शुक्रवार के विधिपूर्वक माता लक्ष्मी की पूजा करें। देवी लक्ष्मी को कमल के फूल अति प्रिय है इसलिए उन्हें यह जरूर अर्पित करें। साथ ही लक्ष्मी जी को सफेद रंग की चीजें जैसे खीर, बताशे, मिश्री या मखाने का भोग लगाएं। माता लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की भी आराधना जरूर करें।
2. दानपुण्य
शुक्रवार के दिन सफेद चीजें जैसे दूध, दही, चीनी, सफेद वस्त्र और चावल का दान करें। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। शु्क्रवार के दिन किसी जरूरतमंद महिला या छोटी कन्याओं को भोजन कराएं या कोई उपहार दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
3. साफसफाई और स्वच्छता
शुक्रवार के दिन साफसफाई और स्वच्छता का विशेष रूप से ख्याल रखें। खासतौर से घर का मुख्य द्वार और ईशान कोण को साफसुथरा रखें। इसके अलावा शुक्रवार के दिन साफसुथरे वस्त्र पहनें।
4. दीया जलाएं
शुक्रवार के दिन घर के मुख्य द्वार पर अंधेरा न रखें। शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर घी का दीया जलाएं। ऐसा करने से घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है और घर से दरिद्रता, नकारात्मकता दूर होती है।
5. मंत्रों का करें जाप
शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप जरूर करें। इस मंत्र के प्रभाव से आपके घर में कभी भी धनधान्य की कमी नहीं होगी। मंत्र है ‘ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नमः’
इन बातों का रखें ध्यान
- शुक्रवार के दिन किसी को भी उधार पैसा देने से बचना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन दिया गया धन वापस आने में कठिनाई होती है।
- घर की महिलाओं का सम्मान करें, क्योंकि उन्हें साक्षात लक्ष्मी का रूप माना जाता है।
- शुक्रवार के दिन पीली कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखें। इससे धन में वृद्धि होती है।
- शुक्रवार के दिन सुबह देर तक न सोएं और न ही घर में गंदगी रखें।





