ग्लोबल स्मार्टफोन बाजार में सुस्ती के बीच Apple ने भारत में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी के सीईओ Tim Cook ने बताया कि मार्च तिमाही में भारत और अन्य उभरते बाजारों में iPhone, iPad और Mac की बिक्री में डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की गई है.

कमजोर बाजार के बीच मजबूत प्रदर्शन
भारत का स्मार्टफोन बाजार इस दौरान पिछले 6 साल की सबसे कमजोर तिमाही से गुजरा. बढ़ती लागत और कीमतों के कारण मोबाइल शिपमेंट में 35% की गिरावट आई. इसके बावजूद Apple ने अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी और बेहतर ग्रोथ हासिल की.
iPhone 17 सीरीज बना बड़ा सहारा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 17 सीरीज ने कंपनी की ग्रोथ में अहम भूमिका निभाई. मार्च तिमाही में Apple की कुल शिपमेंट का करीब 60% हिस्सा इसी सीरीज से आया. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इससे साफ है कि प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में Apple की मांग बनी हुई है.
वैल्यू शेयर में Apple सबसे आगे
काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार, Apple भारत में 25% से ज्यादा वैल्यू शेयर के साथ नंबर1 बना रहा, हालांकि वॉल्यूम के हिसाब से इसकी हिस्सेदारी करीब 9% रही. कंपनी की यह ग्रोथ मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और बेहतर सेल्स नेटवर्क का नतीजा मानी जा रही है.
Mac और iPad की बिक्री भी बढ़ी
सिर्फ iPhone ही नहीं, Apple के Mac और iPad की बिक्री में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली. कंपनी के प्रोडक्ट्स की बढ़ती लोकप्रियता के चलते बड़ी संख्या में नए यूजर्स Apple के इकोसिस्टम से जुड़े.
भारत में बड़ा अवसर देख रही कंपनी
टिम कुक ने कहा कि भारत में तेजी से मिडिल क्लास बढ़ रही है, जिससे Apple के लिए बड़ा मौका बन रहा है. उन्होंने बताया कि कंपनी के ज्यादातर ग्राहक पहली बार Apple प्रोडक्ट्स खरीद रहे हैं, जिससे भविष्य में ग्रोथ की मजबूत संभावना है.
बढ़ती लागत बनी चुनौती
हालांकि, कंपनी के सामने मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमत एक चुनौती है. Apple ने संकेत दिया है कि आने वाले समय में लागत बढ़ सकती है, जिसका असर मुनाफे पर पड़ सकता है. कमजोर बाजार के बावजूद भारत में Apple की मजबूत पकड़ और बढ़ती मांग यह दिखाती है कि देश कंपनी के लिए एक बड़ा ग्रोथ इंजन बनता जा रहा है.





