नेटफ्लिक्स के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के जिस स्पेशल एपिसोड का लोगों को बेसब्री से इंतजार था, वह शनिवार को रिलीज हो गया। दरअसल, इस बार शो में यूट्यूबर समय रैना और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया एक साथ नजर आए। यह पहला मौका है, जब दोनों ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद पहली बार साथ में दिखाई दिए हैं। शो के होस्ट कपिल शर्मा, पॉडकास्टर रणवीर और यूट्यूबर समय ने मिलकर काफी मस्तीमजाक किया।

साथ ही रणवीर और समय ने विवाद को लेकर भी बात की। इस एपिसोड में यूट्यूबर ने बताया कि विवाद शुरू होने से ठीक एक दिन पहले कपिल शर्मा ने उन्हें फोन करके चेतावनी दी थी। फिर जैसे ही यह सारा मामला शुरू हुआ, तो सबसे पहले उन्हें फोन करने वाले भी कॉमेडियनएक्टर कपिल ही थे। चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
यह भी पढ़ें:
जब रणवीर इलाहाबादिया ने कपिल से पूछा कि क्या उन्होंने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के एपिसोड देखे हैं, तो अभिनेता ने जवाब दिया कि मैंने कई एपिसोड देखे हैं। मैंने समय को फोन भी किया था। मैंने उसे फोन करके कहा कि तुम्हारे खिलाफ एक भी केस कैसे नहीं हुआ? इसके बाद समय ने कहा, “और मैं कसम खाता हूं, जिस दिन मेरा शो बंद हुआ, उससे एक दिन पहले सर ने मुझे फोन किया था। उन्होंने मुझसे कहा था कि तुम्हारे साथ कुछ बुरा होने वाला है।”
फिर कपिल शर्मा ने बताया कि उन्होंने समय से क्या कहा था। कपिल ने कहा, “मैंने कहा कि अब तुम लाइमलाइट में हो, इसलिए सावधान रहना। मैं यह बात अपने अनुभव से कह रहा था, मैं कोई भविष्य बताने वाला नहीं हूं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। तुम कुछ भी कहकर मशहूर तो हो सकते हो, लेकिन एक बार मशहूर हो जाने के बाद, तुम कुछ भी नहीं कह सकते।” फिर होस्ट ने बताया कि कैसे उन्हें भी अपने जोक्स और देर रात किए गए ट्वीट्स की वजह से कानूनी मामलों का सामना करना पड़ा था।
मुश्किल समय में भी किया था कपिल ने फोन
फिर समय ने आगे बताया कि सच कहूं तो उस समय कपिल सर ही पहले ऐसे इंसान थे जिन्होंने मुझे फोन किया था। मुझे आज भी समझ नहीं आता कि वह उनकी चिंता थी या फिर कोई ताना। उन्होंने मुझसे कहा था कि समय जिस तरह तुम्हारे अच्छे दिन बीत गए, ठीक उसी तरह तुम्हारे बुरे दिन भी जल्द ही खत्म हो जाएंगे।”
यह भी पढ़ें:





