MI के खिलाफ SRH ने चेज कर लिया 243 रनों का विशाल टारगेट, अभिषेक, हेड के बाद क्लासेन ने दिखाया अपना रौद्र रूप

MI vs SRH 41st Match IPL 2026 Highlight: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच IPL 2026 का 41वां मुकाबला खेला गया, जहां पर हार्दिक एंड कंपनी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट हराया। इससे पहले MI के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उसने रयान रिकल्टन के शतक की बदौलत सनराइजर्स के सामने 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। बाद में सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और अंत में हेनरिक क्लासेन की तूफानी पारी के चलते टारगेट को 6 विकेट और 8 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

MI के खिलाफ SRH ने चेज कर लिया 243 रनों का विशाल टारगेट, अभिषेक, हेड के बाद क्लासेन ने दिखाया अपना रौद्र रूप

You simply cannot stop this Orange wave! 🌊

5️⃣th consecutive win & 4️⃣th highest run chase in #TATAIPL history 🫡

What a night for #SRH 🧡

Updates ▶️ https://t.co/ypWTkEr2Rc#KhelBindaas | #MIvSRH | @SunRisers pic.twitter.com/RtPv2SV3wc

— IndianPremierLeague April 29, 2026

वानखेड़े में सनराइजर्स के बल्लेबाजों का जलवा

इस मुकाबले में सनराइजर्स की इस खास जीत का श्रेय बल्लेबाजों को जाता है। खासकर शुरुआत में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड व अंत में हेनरिक क्लासेन की विस्फोटक पारी ने ये मुकाबला मुंबई इंडियंस से छीनकर सनराइजर्स की झोली में डाल दिया। MI के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने उतरी हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने पहले विकेट के लिए 52 गेंदों में 129 रन की बड़ी साझेदारी हुई। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ये टीम की जीत के लिए बढ़ते कदम का पहला पढ़ाव था।

129 रन के स्कोर पर हैदराबाद को अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। शर्मा ने 24 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली। हांलाकि ईशान किशन अपना खात न खोल सके, लेकिन दूसरे छोर पर ट्रेविस हेड विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने 30 गेंदों 4 चौको व 8 छक्कों की मदद से 76 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 253 का रहा।

क्लासेन ने खेली मैच जीताऊ पारी

अभिषेक और हेड के बाद हेनरिक क्लासेन के बल्ले से तबाही दिखी। वो टीम को जीत दिलाने तक मैदान पर डटे रहे। क्लासेन ने 4 छक्कों व 7 चौकी की मदद से 65 रन की नाबाद विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने इस पारी के लिए सिर्फ 30 गेंदें ली। वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी ने 21 और साहिल अरोड़ा 10 गेंद में 30 रन बनाकर नाबाद रहे।

𝘼 𝙆𝙇𝘼𝘼𝙎 𝘼𝙋𝘼𝙍𝙏 🫡

Matchwinning show to steal a record win for @SunRisers 🧡

Relive his knock ▶️ https://t.co/NlqVN7Vr9Z #TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvSRH pic.twitter.com/V0tHXw8fZZ

— IndianPremierLeague April 29, 2026

रयान रिकल्टन की शतकीय पारी गई बेकार

मुंबई इंडियंस के लिए रियान रिकल्टन ने आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 55 गेंदों में नाबाद 123 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। रिकेल्टन ने सिर्फ 44 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो उनके आईपीएल करियर का पहला शतक है, लेकिन उनका ये शतक भी मुंबई इंडियंस को जीत न दिला सका। क्सासेन के अलावा विल जैक्स ने 46 रन बनाए। वहीं, नमन धीर 22 तो हार्दिक पांड्या ने 31 रन की पारी खेली। हैदराबाद के लिए ने 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और नीतीश कुमार रेड्डी को 11 विकेट मिला।

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों का खराब प्रदर्शन

सनराइजर्स के खिलाफ इस शर्मनाक हार का कारण के लिए उसके गेंदबाज रहे। मुकाबले में मुंबई के सभी गेंदबाजों ने 10 से उपरी की इकोनॉमी से रन लुटाए। इस फेहरिस्त में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे दिग्गज गेंदबाजों का नाम शामिल है। बुमराह ने 13.50, ट्रेंट बोल्ट 10.20 तो अश्विनी कुमार ने 20.50 की इकोनॉमी से रन खर्च किए। यदि विकेट की बात करें तो एम. गजनफर 2 व ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक पांड्या को 11 विकेट मिला।

Leave a Reply