Summer Special: तरबूज के छिलके की सब्जी बनाई है कभी, अगर नहीं तो इस गर्मी जरूर बनाकर खाएं​

तरबूज के छिलके अगर आप भी हमेशा डस्टबिन में डाल देते हैं तो अगली बार ऐसा करने से पहले एक बार सोचिएगा जरूर. दरअसल तरबूज के छिलकों में भी पोषक तत्व होते हैं और आप इसकी सब्जी बनाकर खा सकते हैं. ये मसालेदार सब्जी पराठे, पूरी, रोटी, चावल के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है. टेस्ट ऐसा आता है कि शायद ही कोई पहचान पाए कि आपने तरबूज के छिलके की सब्जी बनाई है. तो चलिए देख लेते हैं इसकी स्टेप बाय स्टेप रेसिपी.

Summer Special: तरबूज के छिलके की सब्जी बनाई है कभी, अगर नहीं तो इस गर्मी जरूर बनाकर खाएं​

तरबूज के छिलकों की सब्जी बनाने के लिए आप पहले ही तरबूज को छीलकर इसे निकाल लें. इसके पीछे का हरा हिस्सा हटा दें और बाकी के हिस्से को अच्छी तरह धोने के बाद बारीक काट लें. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ध्यान रखें कि छिलकों को छोटे टुकड़ों में ही काटना है, क्योंकि ये पकने में थोड़ा टाइम लेते हैं. अब जान लीजिए रेसिपी.

इनग्रेडिएंट्स कर लें नोट

सरसों का तेल 34 बड़े चम्मच, एक चुटकी हींग, सूखी लाल मिर्च 3, सरसों के बीज 1 छोटा चम्मच, सौंफ के बीज 2 छोटे चम्मच, जीरा 1.5 छोटा चम्मच, कलौंजी ½ छोटा चम्मच, अदरक 2 छोटे चम्मच, लहसुन 2 छोटे चम्मच, प्याज 1 कप, हरी मिर्च , लगभग 3 कप, 1½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर, 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, लगभग 3 कप तरबूज का छिला हुआ और कटा हुआ छिलका, तरबूज का रस ¼ कप, 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, 1 छोटी चम्मच कसूरी मेथी के पत्ते.

तरबूज के छिलके की सब्जी की रेसिपी

  • सबसे पहले एक कढ़ाई में सरसों का तेल गरम करें और उसमें सरसों, सौंफ, जीरा और कलौंजी डालकर भून लें.
  • मसाले भुन जाएं तो उसमें सूखी लाल मिर्च, कटा हुआ लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालें. इसे भी चलाते हुए 12 मिनट भूनें.
  • अब आपको इन मसालों में कटे हुए प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लेना है.
  • प्याज जब भुन जाए तो फिर इसमें कटे हुए तरबूज के छिलके डालें. सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें.

  • अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक भी डाल दें. इसे चलाने के बाद ढक दें.
  • मीडियम फ्लेम पर आपको तरबूज के छिलके 23 मिनट तक पकाने हैं.
  • अब एक कप कटे हुए बीज निकाले गए तरबूज को ब्लेंड करके जूस बना लें. इसे सब्जी में डालकर मिलाएं.
  • अब आपको फिर से सब्जी को ढककर धीमी आंच पर 1820 मिनट तक पकाना है. बीचबीच में सब्जी चलाते रहें.
  • जब तरबूज अच्छी तरह से गल जाए तो इसमें अमचूर पाउडर और कुटी हुई कसूरी मेथी डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
View this post on Instagram

A post shared by Sumit & Priyanka kapoor

इस सब्जी को आप गरमा गरम पराठे या घी लगी रोटी के साथ परोस सकते हैं, जिसमें हल्की मिठास के साथ ही टैंगी टेस्ट और मसालों का बैलेंस है. जब आप ये सब्जी अपने घर के लोगों को परोसेंगे तो उन्हें पता भी नहीं चलेगा कि तरबूज के छिलके से इसे बनाया गया है. इस समर सीजन अगर आप अपने घर तरबूज लाते हैं तो इसके छिलकों को फेंके नहीं बल्कि स्वादिष्ट सब्जी बनाएं.

Leave a Reply