Suryakumar Yadav: आईपीएल 2026 के बाद भारत की टी20 टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं. भारत को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 और एशिया कप 2025 जीताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया से छुट्टी हो सकती है. आईपीएल 2026 के बाद भारतीय टीम को नया कप्तान मिलने वाला है.

रिपोर्ट्स की मानें तो पहले श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का कप्तान बनाने की बात सामने आई थी, लेकिन अब नया दावेदार इस रेस में सबसे आगे नजर आ रहा है. बीसीसीआई , सूर्यकुमार यादव की जगह इसी खिलाड़ी को नया कप्तान बना सकती है.
Suryakumar Yadav की जगह ये खिलाड़ी हो सकता है नया कप्तान
दैनिक जागरण ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द मैच संजू सैमसन भारतीय टीम के कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे हैं. उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी कप्तानी की जिम्मेदारी मिल सकती है.
रिपोर्ट में बताया गया है कि सिलेक्शन कमेटी खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार यादव को इन दो सीरीज के लिए कप्तान बनाए रख सकती है. उन पर सभी की पैनी नजर होगी. अगर सूर्यकुमार यादव फेल हुए, तो संजू अगले कप्तान हो सकते हैं. आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज में संजू उपकप्तान रह सकते हैं. अभी इस मामले पर चर्चा हो रही है.
सूर्यकुमार यादव के अलावा तिलक वर्मा भी हो सकते हैं बाहर
सूर्यकुमार यादव के अलावा तिलक वर्मा की भी टीम इंडिया से छुट्टी हो सकती है. ये दोनों ही खिलाड़ी काफी लंबे समय से फॉर्म में नजर नही आ रहे हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। तिलक वर्मा के बल्ले से एशिया कप 2025 फाइनल में रन जरुर निकला, लेकिन उसके अलावा वो कुछ खास नही कर सके हैं. ऐसे में इस खिलाड़ी की भी टी20 टीम से छुट्टी तय मानी जा रही है.
इसके अलावा श्रेयस अय्यर की भी टीम इंडिया में वापसी हो सकती है, श्रेयस अय्यर ने पिछले कुछ समय में अपने बेहतर प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है. श्रेयस अय्यर भी कप्तानी की रेस में आगे हैं, संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव फ्लॉप रहे तो ये खिलाड़ी भारतीय टीम की कमान संभालने को तैयार बैठा है.





