Tamilnadu CM Vijay Oath LIVE: तमिलनाडु की राजनीति में नई शुरुआत करते हुए सी जोसेफ विजय ने मुख्यमंत्री पद संभालते ही जनता को कई बड़े संदेश दिए. अभिनेता से नेता बने विजय ने अपने पहले संबोधन में साफ कहा कि उनकी सरकार आम लोगों, महिलाओं और युवाओं की उम्मीदों पर काम करेगी. शपथ लेने के तुरंत बाद उन्होंने 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने वाली फाइल पर साइन किए, जिसे नई सरकार का पहला बड़ा जनहित फैसला माना जा रहा है. इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा बल बनाने की घोषणा कर उन्होंने कानूनव्यवस्था को भी प्राथमिकता में रखा. विजय ने भावुक अंदाज में कहा कि वह किसी राजनीतिक परिवार से नहीं आते, बल्कि संघर्ष और गरीबी को करीब से देखा है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त और जनता के लिए काम करने वाली होगी.

तमिलनाडु की राजनीति में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला है. तमिलगा वेत्री कज़गम प्रमुख विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. 1967 के बाद यह पहला मौका है जब द्रविड़ मुनेत्र कज़गम और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कज़गम से बाहर का कोई नेता राज्य की सत्ता तक पहुंचा है. विजय की पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सभी को चौंका दिया था. हालांकि पार्टी बहुमत के आंकड़े से पीछे रह गई थी, लेकिन कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और अन्य सहयोगी दलों के समर्थन से विजय ने सरकार बना ली. चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए.
सरकार गठन से पहले चेन्नई में पूरे दिन राजनीतिक हलचल तेज रही. विजय ने राज्यपाल आर.वी. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था, जिसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और माकपा ने औपचारिक समर्थन पत्र सौंपे, जबकि कांग्रेस ने भी समर्थन देकर नई सरकार के गठन का रास्ता साफ किया. वहीं विदुथलाई चिरुथिगल काची की ओर से डिप्टी सीएम पद और कैबिनेट में हिस्सेदारी की मांग को लेकर चर्चा बनी हुई है. दूसरी तरफ इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने TVK को समर्थन देने की खबरों से इनकार करते हुए खुद को DMK गठबंधन के साथ बताया.
गठबंधन की राजनीति ने बनाई विजय की राह
तमिलगा वेत्री कज़गम ने अपने दम पर 108 सीटें जीतकर तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर किया. इसके बाद कांग्रेस के 5 विधायक, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और माकपा के 22 विधायक तथा विदुथलाई चिरुथिगल काची के 2 विधायकों के समर्थन से विजय बहुमत के आंकड़े तक पहुंचे. हालांकि VCK प्रमुख थोल. थिरुमावलवन की ओर से डिप्टी सीएम और कैबिनेट में हिस्सेदारी की मांग ने सियासी चर्चाओं को और तेज कर दिया है. वाम दलों ने साफ किया है कि वे बाहर से समर्थन देंगे और मंत्री पद की मांग नहीं करेंगे. अब सबकी नजर विजय सरकार के पहले बड़े फैसलों और मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी है.



