
Mass General Brigham के शोधकर्ताओं ने नई स्टडी में पाया है कि कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली दवा इवोलुकुमैब हाई डायबिटीज के मरीज में पहले हार्ट संबंधी समस्या स्ट्रोक और हार्ट अटैक के रिस्क को काफी हद तक कम कर सकती है. Mass General Brigham हार्ट एंड वैस्कुलर इंस्टीट्यूट के हार्ट डिजीज एक्सपर्ट और इस स्टडी के राइटर ए. मार्स्टन, एमडी, एमपीएच ने बोला- एक दशक से अधिक समय से कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाली दवा केवल उन मरीज के लिए ही थी जो पहले से हार्ट से संबंधी बीमारी का शिकार थे. वहीं अब नई रिसर्च में पता चला है कि अगर शुरुआती समय में ही दवा से कोलेस्ट्रॉल को कम किया जाए तो स्ट्रोक और रिस्क का खतरा कम हो सकता है. दिल की बीमारी से बचाव के लिए कोलेस्ट्रॉल का इलाज शुरुआत चरण में ही करना चाहिए.
कैसे बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क
खून में LDL कोलेस्ट्रॉल अधिक होने पर धमनियों में प्लाक जमा होने लगता है. ये प्लाक धीरे-धीरे खून के फ्लो को बाधित करता है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। जो कि हार्ट अटैक का कारण बन सकता है. ये दवा नसों में प्लाक नहीं जमा होने देती है. जिससे हार्ट अटैक का रिस्क कम हो सकता है.
बैड कोलेस्ट्रॉल को क्यों कम करना चाहिए
दिल की बीमारी आज के समय में दुनियाभर में मौत का एक बड़ा कारण है. खराब कोलेस्ट्रॉल को LDL (Low-Density Lipoprotein) कहते हैं. यह खून की नलियों में जमा हो जाता है जिस वजह से ब्लॉकेज की समस्या हो जाती है. ldl जितना कम होता है बीमारी का रिस्क उतना ही कम होगा.
Evolocumab दवा क्या है
Evolocumab एक नई दवा है. यह PCSK9 inhibitors नाम की दवाओं में आती है. इस दवा का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल को 60 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है. इस स्टडी में 3,655 लोग शामिल थे. यह VESALIUS-CV Trial का हिस्सा है. स्टडी में शामिल लोगों में हाई रिस्क डायबिटीज था. हाई रिस्क डायबिटीज का मतलब जिन लोगों को 10 साल से डायबिटीज है. या फिर रोजाना इंसुलिन लेना पड़ रहा है.





