200 रुपये के लिए पेंटर की हत्या, आरोपियों ने लोहे की चेन से पीट-पीटकर ले ली जान

उत्तर प्रदेश के बदायूं के कोतवाली थाना क्षेत्र में महज 200 रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक पेंटर की पीटपीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना रविवार देर रात करीब 11 बजे कबूलपुरा इलाके की है।

200 रुपये के लिए पेंटर की हत्या, आरोपियों ने लोहे की चेन से पीट-पीटकर ले ली जान

पुलिस के अनुसार, चौधरी सराय निवासी 28 वर्षीय शाहिद पेशे से पेंटर था। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उसने आरोपियों से 500 रुपये उधार लिए थे। शाहिद इसमें से 300 रुपये पहले ही लौटा चुका था, लेकिन बाकी बचे 200 रुपये को लेकर विवाद बना हुआ था।

लोहे की चेन से किया हमला

रविवार रात जब शाहिद कबूलपुरा के आजाद गली के पास था, तभी तीनों आरोपियों ने उसे घेर लिया और बकाया रकम की मांग करने लगे। बहस बढ़तेबढ़ते हिंसक हो गई और आरोपियों ने शाहिद पर भारी लोहे की चेन से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शाहिद की छाती, गर्दन और धड़ पर गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने लहूलुहान हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के सिलसिले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी नईम और वासिफ को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपी फजल फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

पूर्व ग्राम प्रधान को मारी गोली

एक अन्य़ खबर में, यूपी के कौशांबी जिले में सोमवार सुबह मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर एक पूर्व ग्राम प्रधान को गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र में उस समय हुई, जब आलम चंद गांव के पूर्व ग्राम प्रधान मनोज कुमार सुबह करीब 7:00 बजे सुबह की सैर के लिए निकले थे। जैसे ही वह अपने घर से थोड़ी दूर पहुंचे, मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात लोगों ने उन पर गोलियां चला दीं और मौके से भाग गए।

Leave a Reply