एक ही परिवार के 5 भाइयों की एक साथ शादी, बारात लेकर खुद पहुंचीं दुल्हनें!

देहरादून: उत्‍तराखंड में चकराता के खरासी गांव के लोग एक अनोखे विवाह का साक्षी बने हैं। बुधवार को यहां एक परिवार के पांच भाइयों की शादी एक ही मंडप के नीचे हुई। इस शादी को देखने के लिए इलाके के लोगों की भीड़ जुट गई। ये सभी दूल्‍हे जौनसारी समाज के हैं। इसलिए इस समाज की परंपरा जोझोड़े के तहत पांचों दुल्‍हनें खुद बारात लेकर दूल्‍हों के घर पहुंचीं।

एक ही परिवार के 5 भाइयों की एक साथ शादी, बारात लेकर खुद पहुंचीं दुल्हनें!

यह परंपरा पूरे इलाके में संयुक्‍त परिवार की एकता, सम्‍मान और सामंजस्‍य का प्रतीक मानी जाती है। साथ ही स्‍थानीय संस्‍कृति की झलक प्रस्‍तुत करती है। परिवार के पांचों भाई नरेंद्र, प्रदीप, प्रीतम, अमित और राहुल की शादी एक ही मंडप में हुई।

पूरे गांव में रहा उत्‍सव जैसा माहौल
नरेंद्र का विवाह अन्‍नू से, प्रदीप का निक्‍की से, प्रीतम का पुनीता से, अमित का निर्मला से और राहुल की शादी आंचल के साथ हुई। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस मौके पर सभी दूल्‍हा और दुल्‍हन बेहद खुश नजर आएं। इस दौरान पूरे गांव में उत्‍सव जैसा माहौल रहा।

अब बेटी को विदा करने की तैयारी में परिवार
इस परिवार के एक बेटी प्रियंका की शादी भी गुरुवार को रणवीर सिंह के साथ होनी है। अपने विवाह के बाद पांचों भाई बहन की शादी की तैयारियों में जुट गए हैं। इलाके के लोग इस पूरे आयोजन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र में यह विवाह सामाजिक रूप से परिवार की एकजुटता के लिए चर्चा में है।

संयुक्‍त परिवार के मुखिया हैं दौलत सिंह चौहान
स्‍थानीय भाषा में यहां दुल्‍हनों को जोझोल्‍टी कहा जाता है। पांचों दुल्‍हनें एक साथ अपने ससुराल खारसी पहुंची तो उनको देखने वालों का तांता लग गया। खारसी गांव के दौलत सिंह चौहान ने अपने बच्‍चों की सामूहिक शादी कर इतिहास बना दिया। दौलत सिंह चौहान इलाके में ठेकेदार का काम करते हैं और संयुक्‍त परिवार के मुखिया भी हैं।

Leave a Reply