Meerut unique Wedding: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के इंचौली में रहने वाले अंकित ने ‘मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है’ जैसी कहावत सच कर दिखाई. मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले अंकित ने सपनों को कैसे पूरा किया जाता है इसका उदाहरण पेश किया है. अंकित बचपन से ही एक सपने को लेकर चल रहे थे और वह यह था कि उनकी जब शादी होगी तो वह घोड़ी पर सवार होकर नहीं, बल्कि हाथी पर सवार होकर राजा महाराजाओं की तरह दुल्हन लेने के लिए पहुंचेंगे.

इसके लिए वह काफी समय से पैसे जोड़ रहे थे और जब अब उनकी शादी की बारी आई तो उन्होंने राजस्थान से एक स्पेशल हाथी बुक करा. यह कोई आम हाथी नहीं था. इसका 24 घंटे का किराया 2 लाख 60 हजार रुपए था. जिसको राजस्थान से मेरठ लाने के लिए 1 लाख रुपए खर्च हुए. अंकित को अपना सपना पूरा करने के लिए हाथी को लाने और 24 घंटे तक उसके खानपान का ध्यान रखने का जो खर्चा था वह सारी शर्तें भी मंजूर थी.
घोड़ी की जगह हाथी पर बैठा अंकित
अंकित की जब घुड़चड़ी वाली रसम होनी थी तो घोड़ी की जगह हाथी को देखकर गांव वाले हैरान हो गए. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। बुजुर्गों ने तारीफ करी तो छोटे बच्चों को यह देखकर प्रसन्नता हुई और वह हाथी के आगे पीछे दौड़ने लगे. इस दौरान कुछ लोग ने इस स्पेशल शादी का वीडियो बनाया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मध्यमवर्गीय परिवार से आता अंकित
अंकित मेरठ के इंचोली थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव के रहने वाले हैं और मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं. उनके लिए 260000 रुपए खर्च करना काफी बड़ी रकम है, लेकिन कहते हैं ना किसी को यदि अपना कोई सपना पूरा करना है और उसके लिए वह की जान लगा दे तो सारी कायनात उसे सपने को सच करवाने के लिए साथ देती है. दूल्हे के हाथी पर बैठकर बारात लेकर जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.





