गर्मियों में पसीना ज्यादा आने की वजह से हेलमेट चिपचिपा, बदबूदार और गंदा हो जाता है। इससे आने वाली दुर्गन्ध न केवल परेशान करती है बल्कि इससे स्किन और बालों को नुकसान भी हो सकता है। आप चाहें कितने भी अच्छे से अच्छे ब्रांड का हेलमेट का यूज करें लेकिन ये समस्या हर तरह के हेलमेट होती ही होती है। हेलमेट की परत और पैडिंग पसीने आने की वजह से लगातार भीगी रहती है, ऐसे में यहां बैक्टीरिया पनपने का डर भी रहता है।

ऐसे में यहां हम आपको कुछ तरीके बता रहे हैं जिनके जरिए आप गंदगी और पसीने से चिपचिपा या बदबूदार हुआ हेलमेट घर में साफ कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको हेलमेट के साथ आए मैनुअल को देखना चाहिए। उसमें लिखा होता है कि हेलमेट डियैचेबल है या नहीं। ऐसे में आप यहां पढ़कर जान सकते हैं कि हेलमेट के कौनकौन से हिस्से खोलने लायक हैं या नहीं। जबरदस्ती हेलमेट के पार्ट्स को खोलने का प्रयास न करें। इससे हेलमेट टूट सकता है। इस दौरान आपको क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, आइए जानें।
सबसे पहले करें विजर की सफाई
हेलमेट लगाकर बाहर देखने के लिए विजर लगा होता है। हेलमेट के विजर को नुकसान पहुंचाए बिना साफ करने के लिए हेलमेट का मैनुअल देखें। अगर इसे हटाया जा सकता है तो हटा लें। विजर के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए सफाई घोल का छिड़काव करें। इसके लिए आप किसी भी तरह की शाइन किट को इस्तेमाल कर सकेत हैं। एक मुलायम कपड़े से गोलाकार गति में विज़र को पोंछें। विज़र पर खरोंच न लगे इसके लिए खुरदुरा कपड़ा इस्तेमाल न करें।
अब लाइनर और पैडिंग को हटाएं
कई हेलमेट में हटाने योग्य लाइनर और पैडिंग होती है जिससे सफाई करना आसान हो जाता है। हेलमेट से लाइनर और पैडिंग हटा दें। इसके लिए हेलमेट के मैनुअल को देखकर मदद लें। लाइनर और पैडिंग को गर्म पानी और हल्के डिटर्जेंट से भरी बाल्टी में डाल दें। आप हेलमेट क्लीनर के साथ आने वाली हेलमेट केयर किट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
हेलमेट के अंदर की सफाई
पैडिंग हटाने के बाद आपको इसे धोना है। ऐसा करने से आप हेलमेट के अंदर से आनी वाली बदबू को साफ कर सकते हैं। हेलमेट को साफ करने के लिए आपको बेबी शैंपू, डिटर्जेंट पाउडर, वाशिंग सोडा की जरूरत होगी। इन सभी चीजों से आप घर में बड़ी आसानी से क्लींजर बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले पानी में डिटर्जेंट पाउडर, वाशिंग सोडा और थोड़ा शैंपू मिलाएं। इसके बाद एक सॉफ्ट कपड़े को इसमें डुबोकर हेलमेट को साफ करें। अब पानी से पोंछने के बाद उसे धूप में सूखने के लिए रख दें। इस दौरान कुछ सावधानी बरतें। पैडिंग को अपने हाथों से धीरेधीरे साफ करें।
नॉनरिमूवेबल पैडिंग को ऐसे करें साफ
कुछ हेलमेट में पैडिंग को हटाया नहीं जा सकता, उनके लिए आपको एक अलग तरीका अपनाना होगा। इसके लिए हेलमेट के अंदरूनी हिस्से को साफ करने के लिए एक मुलायम ब्रश या कपड़े को हल्के साबुन में भिगो दें। इसके बाद अंदर से गीले कपड़े से पोंछकर इसे अच्छी तरह से साफ करें। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसके बाद हेलमेट को अच्छी तरह हवादार जगह पर पूरी तरह सूखने के लिए छोड़ दें।





