Genz भाषा में इन इमोजी का मतलब होता है बिल्कुल अलग, जानकर चकरा जाएगा का दिमाग​

आज के दौरान में बात करने के लिए सोशल मीडिया एक बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया है. व्हाट्सअप से लेकर इंस्टाग्राम या फेसबुक तक…अब हर कोई कॉल के बजाय टेक्स में बात करना ज्यादा पसंद करता है. वहीं, अपनी फीलिंग्स को बयान करने के लिए इमोजी सबसे बेस्ट होते हैं. लेकिन मजेदार बात ये है कि Gen Z यानी नई पीढ़ी इन इमोजी का इस्तेमाल बिल्कुल अलग तरीके से कर रही है. जी हां, पहले हंसने, रोने या प्यार जताने के लिए इस्तेमाल होते थे, अब उनके मतलब पूरी तरह बदल चुके हैं. यही वजह है कि कई बार बड़े लोग किसी इमोजी को आम समझकर भेज देते हैं, लेकिन सामने वाला उसका मतलब कुछ और ही निकाल लेता है.

Genz भाषा में इन इमोजी का मतलब होता है बिल्कुल अलग, जानकर चकरा जाएगा का दिमाग​

सोशल मीडिया और चैटिंग की दुनिया में Gen Z ने अपनी एक अलग भाषा बना ली है, जिसमें अलगअलग इमोजी का मतलब डिक्शनरी वाली मीनिंग से बिल्कुल अलग है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही 6 इमोजी और उनके Gen Z भाषा के मतलब बताने जा रहे हैं, जिसे जान आपका दिमाग जरूर चकरा जाएगा.

आंसू के साथ हंसने वाला इमोजी

आमतौर पर इस इमोजी का मतलब होता था कि बहुत ज्यादा हंसना कि आंख से आंसू आ गए. लेकिन अब यानी GenZ लेंगवेज में इसका मतलब बिल्कुल अलग होता है. अब इस इमोजी को कई लोग क्रिंज या ओवरफेक हंसी दिखाने के लिए इस्तेमाल करते हैं. अगर कोई बहुत बोरिंग जोक करे, तब भी लोग इस इमोजी को भेज देते हैं ताकि सामने वाले को लगे कि वो हंस रहे हैं, जबकि असल में उन्हें मजाक खास पसंद नहीं आया.

हड्डी के ढ़ांचे वाला इमोजी

इस इमोजी का मतलह होता था मरा हुआ या डरावना. लेकिन Gen Z भाषा में इसका मतलब होता है हंसतेहंसते मर जाना. यह आजकल ये ज्याजा ट्रेंड में भी आ गया है. किसी मजेदार मीम या वीडियो पर लोग सिर्फ इस इमोजी को भेजकर अपनी हंसी जाहिर करते हैं.

जोकर वाला इमोजी

आम भाषा में इसका मतलब सिर्फ जोकर है. लेकिन Gen Z इसे खुद को बेवकूफ या फिर मूर्ख दिखाने के लिए इस्तेमाल करते हैं. जैसे अगर किसी ने गलत इंसान पर भरोसा कर लिया, तो वो खुद के लिए भी इस जोकर वाले इमोजी का यूज करेंगे. मतलब “मैं तो पूरा क्लाउन निकला” क्योंकि मैंने इस पर भरोसा किया.

पिघलता हुआ चेहरे वाला इमोजी

आम भाषा में इसका मतलब होता है पिघल जाना किसी को लेकर. लेकिन Gen Z की भाषा में शर्मिंदगी, थकान या ऐसी सिचुएशन जहां इंसान अंदर से टूट जाए..दिखाने के लिए इसे यूज करते हैं. जैसे किसी ने गलती से गलत मैसेज भेज दिया हो, तब लोग ये वाला इमोजी लगाकर अपनी हालत बताते हैं.

प्रेग्नेंट महिला वाला इमोजी

प्रेग्नेंट महिला वाला इमोजी का Genz मतलब जानकर तो आप चौंक ही जाएंगे. आमतौर पर प्रेग्नेंसी बताने के लिए इस इमोजी का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन GenZ लैंगवेज में इसका मतलब होता है किसी लड़की को पसंद करना. जी हां, अगर GenZ को कोई लड़की पसंद आई है तो वो प्रेग्नेंट महिला वाला इमोजी शेयर करता है.

रोने वाला इमोजी

आंखों से बहते आंसू का मतलब होता है जोरजोर से रोना. लेकिन GenZ इसका इस्तेमाल रोना दिखाने के लिए नहीं बल्कि बहुत ज्यादा हंसी, एक्साइटमेंट या ओवररिएक्शन दिखाने के लिए भी यूज करते हैं.

Leave a Reply