यूपी में आंधी-तूफान ने बरपाया कहर, 15 की मौत, कई बिल्डिगों की दीवारें गिरीं, जड़ से उखड़े पेड़​

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार रात तेज आंधीतूफान ने कहर बरपाया है। इस आंधीतूफान से 15 लोगों की मौत की खबर है। फतेहपुर जिले में तेज आंधीतूफान ने तबाही मचाई है। कई बिल्डिंगों की दीवारें गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही भदोही में बुधवार को भारी बारिश के साथ आए शक्तिशाली तूफान के कारण 6 लोगों की मौत हो गई। कई जगहों पर पेड़ जड़ से उखड़ गए हैं।

यूपी में आंधी-तूफान ने बरपाया कहर, 15 की मौत, कई बिल्डिगों की दीवारें गिरीं, जड़ से उखड़े पेड़​

बिजली के खंभे उखड़े, घरों पर गिरे पेड़

भदोही में बुधवार को भारी बारिश के साथ आए तूफान के कारण कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है। अपर जिला मजिस्ट्रेट कुंवर वीरेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि कई इलाकों से बिजली के खंभे और घरों पर पेड़ गिरने की खबरें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि तूफान के बाद मोबाइल नेटवर्क में व्यवधान के कारण बहाली और बचाव कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

भदोही में बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

मौर्य ने कहा कि उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और अन्य अधिकारी, पुलिस कर्मियों के साथ, जिले की तीनों तहसीलों में निरीक्षण और राहत कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘अब तक 6 लोगों की मौत की जानकारी मिली है, लेकिन संख्या बढ़ सकती है।’ अधिकारी ने कहा कि विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद ही हताहतों और घायलों की सही संख्या स्पष्ट हो सकेगी।

उमेश चन्द्र की रिपोर्ट

 

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply