क्रिकेट की दुनिया से एक अहम और बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल इसी साल अब से कुछ ही दिन बाद आईसीसी की ओर से टी20 महिला विश्व कप का आयोजन किया जाना है। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। टीमों का ऐलान किया जा रहा है। अब साउथ अफ्रीका ने भी टीम की घोषणा कर दी है, इसमें शबनम इस्माइल को भी शामित किया गया है, जिन्होंने अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था।

शबनम इस्माइल की हो रही है सरप्राइज एंट्री
महिला टी20 विश्व कप 2026 में शबनम इस्माइल की सरप्राइज एंट्री होने जा रही है। उन्होंने इस टूर्नामेंट के लिए अपना रिटायरमेंट वापस लेने का ऐलान कर दिया है। शबनम इस्माइल अब करीब 37 साल हो गई हैं, इस उम्र में भी वे लगातार सक्रिय है और अब तो वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए भी तैयारी कर रही हैं।
लॉरा वोल्वार्ड्ट करेंगी टीम की कप्तानी
साउथ अफ्रीका की ओर से इस बात का ऐलान कर दिया गया है कि टीम की कप्तानी लॉरा वोल्वार्ड्ट ही करेंगी। टीम में बाकी सभी बड़े खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें मारिजैन कैप, नादिन डी क्लर्क, मारिजैन कैप, टैजमिन ब्रिट्स, सुने लुस, क्लो ट्रायोन और अयाबोंगा खाका का नाम आता है। इस बीच टीम में कायला रेनेके को भी टीम में शामिल किया गया है। जो अंडर19 की कप्तान रह चुकी हैं। साउथ अफ्रीका क्रिकेट की ओर से इस बारे में खुशी का इजहार किया गया है कि शबनम इस्माइल की वापसी हो रही है। वे भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हो गई थीं, लेकिन वे लीग क्रिकेट लगातार खेल रही हैं।
भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीमों के बीच 21 जून को होगा मैच
टी20 महिला विश्व कप का आगाज 12 जून से होने जा रहा है। पहले दिन इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमें आमने सामने होने जा रही हैं। साउथ अफ्रीका की बात की जाए तो उसका पहला मुकाबला 13 जून को होगा, जब ऑस्ट्रेलिया से भिड़ती हुई नजर आएगी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीमों के बीच मुकाबला 21 जून को खेला जाएगा, क्योंकि दोनों टीमों को एक ही ग्रुप में रखा गया है।
साउथ अफ्रीका विमेंस T20 वर्ल्ड कप टीम: लॉरा वोल्वार्ड्ट , टैजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, शबनम इस्माइल, सिनालो जाफ्ता , मारिजैन कैप, अयाबोंगा खाका, सुने लुस, कराबो मेसो , नॉनकुलुलेको म्लाबा, कायला रेनेके, तुमी सेखुखुने, क्लो ट्रायोन और डेने वैन नीकर्क।





