दक्षिण अफ्रीका की स्टार तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का फैसला वापस ले लिया। दिग्गज पेसर की साउथ अफ्रीका की महिला टीम में वापसी हुई है और 12 जून से पांच जुलाई तक होने वाले महिला में भी उन्हें शामिल किया गया है। लॉरा वोलवार्ट की कप्तानी वाली टीम में 37 वर्षीय इस्माइल की एंट्री से टीम का बॉलिंग लाइन अप और मजबूत हो गया है।

शबनिम ने 2023 में लिया था संन्यास
शबनिम ने दक्षिण अफ्रीका की तरफ से अपना आखिरी इंटरनेशनल टी20 मैच फरवरी 2023 में केपटाउन में टी20 विश्व कप के फाइनल के रूप में खेला था। इस्माइल ने अभी तक 113 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 123 विकेट लिए हैं जो दक्षिण अफ्रीका की तरफ से रिकॉर्ड आंकड़ा है। उन्होंने 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था लेकिन टी20 लीग WPL, बिग बैश और द हंड्रेड में वह खेल रही थीं।
शबनिम इस्माइल के नाम महिला क्रिकेट की सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। शबनिम ने में 5 मार्च 2024 को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 132.1 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद डाली थी। महिला क्रिकेट के इतिहास में यह सबसे तेज गेंद दर्ज हुई। वह उस सीज में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थीं।
शबनिम के साथ तेज गेंदबाजी विभाग संभालने के लिए मारिजान कैप और डेन वैन नीकेर्क को भी टीम में शामिल किया गया है। विकेटकीपरबल्लेबाज कराबो मेसो भी कलाई की चोट से उबरकर वापसी कर रही हैं। सिनालो जाफ्ता टीम की अन्य विकेटकीपर हैं। दक्षिण अफ्रीका की अंडर19 महिला टीम की पूर्व कप्तान कायला रेनेके को भी टीम में जगह मिली है।
टीम की अन्य खिलाड़ियों में तैजमिन ब्रिट्स, सुने लुस, एनेरी डेर्कसेन, नादिन डी क्लर्क, क्लोए ट्रायोन, अयाबोंगा खाका, टुमी सेखुखुने और नॉनकुलुलेको मलाबा शामिल हैं।
पिछले तीन आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम में अपने अभियान की शुरुआत ग्रुप ए में 13 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से करेगी। इसके बाद उसका सामना पाकिस्तान, भारत, नीदरलैंड्स और बांग्लादेश से होगा।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका महिला टीम का स्क्वाड
लॉरा वोल्वार्ट , तैजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसन, शबनिम इस्माइल, सिनालो जाफ्टा , मारीजान कैप, अयाबोंगा खाका, सुने लूस, कराबो मेसो , नोनकुलेको म्लाबा, कायला रेनेके, तुमी सेखुखुने, क्लोए ट्रायन, डाने वान नीकेर्क।
“शर्म नहीं आती…”: वैभव सूर्यवंशी बने मास्टर शेफ, सोशल मीडिया यूजर्स को क्यों आया गुस्सा; देखें VIDEO
वैभव सूर्यवंशी का रोटी बनाते हुए एक वीडियो राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया है। इस वीडियो को देख सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स भड़क भी गए। कुछ ने फ्रेंचाइजी को भी घेरा और बुरी तरह सुनाया।





