बॉक्स में बंद था महिला का सिर कटा धड़, बैग में छिपाए गए हाथ-पैर; गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर हड़कंप

लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के पास पुलिस को एक टीन का बॉक्स बरामद हुआ, जिसका ताला तब तोड़ा गया तो पूरे प्लेटफॉर्म पर हड़कंप मच गया. इस बॉक्स में महिला का सिर कटा हुआ शव रखा हुआ था.

बॉक्स में बंद था महिला का सिर कटा धड़, बैग में छिपाए गए हाथ-पैर; गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर हड़कंप

Lucknow के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने रेलवे अधिकारियों और यात्रियों के बीच सनसनी फैला दी. छपरा से गोमतीनगर पहुंची एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच से एक महिला का शव बरामद हुआ, जिसे अलग-अलग हिस्सों में काटकर एक टीन के बॉक्स और कपड़े के बैग में छिपाया गया था.

यह मामला तब सामने आया जब ट्रेन अपना करीब 503 किलोमीटर का सफर पूरा कर सुबह 6:35 बजे गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पहुंची. ट्रेन के S1 स्लीपर कोच की सफाई की जा रही थी. इसी दौरान सफाई कर्मचारियों की नजर शौचालय के पास पड़े एक बॉक्स और भारी कार्गो बैग पर पड़ी. काफी देर तक कोई सामान लेने नहीं आया, तो कर्मचारियों को शक हुआ और इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को दी गई.

मामले की गंभीरता को देखते हुए Government Railway Police (GRP) और Railway Protection Force (RPF) को मौके पर बुलाया गया. करीब 10:30 बजे पुलिस टीम ने दोनों सामानों की जांच शुरू की. बॉक्स बंद होने की वजह से उसे हथौड़े से तोड़ा गया. जैसे ही बॉक्स खुला, वहां मौजूद पुलिसकर्मी और रेलवे कर्मचारी हैरान रह गए.

बॉक्स में सिर कटा धड़?

बॉक्स के अंदर एक महिला का सिर कटा धड़ पड़ा था. महिला ने सलवार-कुर्ती पहन रखी थी, जो खून से सनी हुई थी. इसके बाद जब भारी कार्गो बैग की जांच की गई, तो उसमें महिला के कटे हुए हाथ और पैर पॉलीथिन में पैक मिले. हालांकि महिला का सिर अब तक नहीं मिल पाया है.

पुलिस के अनुसार, महिला की उम्र करीब 30 से 35 साल के बीच हो सकती है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि महिला की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव के टुकड़ों को ट्रेन में रखकर पहचान छिपाने और जांच को गुमराह करने की कोशिश की गई.

पुलिस के मुताबिक महिला की हत्या शव मिलने से करीब 10 से 12 घंटे पहले की गई होगी. मामले की जांच के लिए तीन अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं.

क्या कर रही है पुलिस?

पुलिस की एक टीम ट्रेन के पूरे रूट पर आने वाले रेलवे स्टेशनों के CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बॉक्स और बैग ट्रेन में किस स्टेशन से चढ़ाए गए. दूसरी टीम S1 कोच में सफर करने वाले यात्रियों से संपर्क कर रही है, ताकि किसी संदिग्ध व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाई जा सके. वहीं तीसरी टीम तकनीकी और फॉरेंसिक जांच में जुटी हुई है.

इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश और बिहार की रेल पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई है. ट्रेन जिन प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरी, वहां की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि CCTV कैमरों से आरोपी तक पहुंचने में मदद मिल सकती है.

महिला की लाश पर कोई निशान?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला के शरीर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान मिले हैं. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने ट्रेन के कोच, बॉक्स और बैग से सबूत जुटाने का काम शुरू कर दिया है.

फिलहाल रेलवे पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. महिला का सिर नहीं मिलने के कारण उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.

Leave a Reply