हंता वायरस फैलने से खौफ में दुनिया, जानें अब तक दुनिया के किस-किस देश पहुंचा​

वॉशिंगटन: कोविड महामारी के बाद एक बार दुनिया में एक नए वायरस का डर फैल रहा है। इस वायरस का नाम है हंता वायरस। वायरस का मौजूदा प्रकोप दुनिया भर में सार्वजनिक स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ा रहा है। हाल ही में सामने आए कुछ मामलों ने इस वायरस को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है। इसमें अटलांटिक की यात्रा पर निकले क्रूज शिप में हुआ संक्रमण भी शामिल हैं। हंटावायरस का प्रलयकारी रूप उन बीमारियों से अलग है, जिसकी हमें आदत है।

हंता वायरस फैलने से खौफ में दुनिया, जानें अब तक दुनिया के किस-किस देश पहुंचा​

विश्व स्वास्थ्य संगठन की महामारी और वैश्विक महामारी प्रबंधन की निदेशक डॉ. मारिया वान केरकोव ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ किया कि “यह न तो कोविड है और न ही इन्फ्लूएंजा। यह बिल्कुल अलग तरीके से फैलता है।”

इस समय अटलांटिक में मौजूद डच झंडे वाला क्रूज शिप MV होंडियस दुनिया भर में चर्चा में बना हुआ है। क्रूज पर वायरस के फैलने से तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग संक्रमित हो गए। हालांकि, WHO ने जोर देकर कहा है कि इसका जोखिम कम ही रहेगा, क्योंकि हंटावायरस एक व्यक्ति से दूसरे में आसानी से नहीं फैलता है।

कैसे फैला संक्रमण?
कई देशों के लगभग 150 पर्यटकों को लेकर अर्जेंटीना से रवाना हुए जहाज पर पहला मामला 2 मई को सामने आया, जब जहाज पर सवार रहे एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। संक्रमण का पहला शिकार एक 70 वर्षीय डच नागरिक थे, जो 1 अप्रैल को यात्रा शुरू होने के कुछ समय बाद ही बीमार पड़ गए थे। उन्होंने बुखार, सिरदर्द और दस्त की शिकायत की थी। उनकी जहाज पर ही मौत हो गई थी।

यह जहाज अंटार्कटिका और सुदूर दक्षिण अटलांटिक द्वीपों से होकर गुजरा। 24 अप्रैल को सेंट हेलेना में उनका शव निकाला गया, जहां उनकी पत्नी समेत 29 यात्री उतरे। बाद में उतनी पत्नी की दक्षिण अफ्रीका में मौत हो गई। तीसरी मौत एक जर्मन महिला की हुई।

WHO चीफ टेड्रोस अधानम घेब्रेयसस ने बतया कि अब तक पांच पुष्ट और तीन संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जिनमें ये तीनों मौतें भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अभी और भी मामले सामने आ सकते हैं।

हंता वायरस से सीधे तौर पर प्रभावित देश
अर्जेंटीना यात्रियों ने इसी देश से जहाज पर सफर की शुरुआत की
सेंट हेलेना वायरस से संक्रमित यात्रा जहाज से उतरे
दक्षिण अफ्रीका संक्रमित यात्रियों को अस्पताल में भर्ती किया गया
केप वर्डे क्रूज के रास्ते में और क्वारंटाइन की व्यवस्था
नीदरलैंड दो डच यात्रियों की मौत
ब्रिटेन ब्रिटेन से जुड़ा एक मामला सामने आया

WHO ने कई देशों को सूचित किया है, क्योंकि उनके नागरिक सेंट हेलेना में उतरे थे। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ये देश हैं

कनाडा
डेनमार्क
जर्मनी
न्यूजीलैंड
सेंट किट्स और नेवीस
सिंगापुर
स्वीडन
स्विटजलैंड
तुर्की
अमेरिका

हंता वायरस कितना खतरनाक?
हंता वायरस को दो श्रेणियों में बांटा जाता है। यूरोप और एशिया में ओल्ड वर्ल्ड हंता वायरस मुख्य रूप से किडनी पर हमला करता है।
हालांकि, यह गंभीर होता है, लेकिन इसमें मृत्यु दर कम होती है। यह 1 प्रतिशत से लेकर 15% तक होती है।
इसका सबसे खतरनाक वैरिएंट न्यू वर्ल्ड हंता वायरस है, जो अमेरिका में पाया जाता है।
इससे हंता वायरस कॉर्डियोपल्मोनरी सिंड्रोम होता है। तेजी से फैलने वाली सांस की बीमारी है, जिससे फेफड़ों में पानी भर जाता है।
शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। इससे मौत की दर 35% से 50% फीसदी है, जो इसे बहुत खतरनाक बनाती है। यानी हर दो संक्रमित में से एक की मौत हो जाती है।

Leave a Reply